December 19, 2021

Join With Us


1 साल के बेटे की ग्रोथ देख दंग रही मां : 5 साल के बच्चे जितना हुआ वजन




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | हर मां के लिए उसका बच्चा उसकी जान से भी ज्यादा कीमती होता है बच्चों को बढ़ते देखना मां के लिए सबसे खुशी बात रहती है| हालांकि मां का प्रेम ऐसा होता है कि उनका बच्चा जितना भी स्वस्थ और तंदरुस्त रहे, मां को वो हमेशा ही कमजोर लगता है, इसलिए वो उसकी बहुत देखभाल करती है|

मगर एक मां अपने बच्चे को बढ़ता देख दंग हो जा रही है क्योंकि वो अपनी उम्र से ज्यादा बड़ा लगने लगा है| महिला का 1 साल का बेटा 5 साल के बच्चे जितना दिखने लगा है|

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहने वाली 42 साल जेड लीडर ने पिछले साल दिसंबर में अपने बेटे सोनी को जन्म दिया था| तब बच्चा, आम और स्वस्थ बच्चों की तरह 4 किलो का पैदा हुआ था|

मगर कुछ ही महीनों में वो इतनी तेजी से बढ़ा कि महज एक साल में वो 16 किलो के करीब हो गया है| उसकी मां का कहना है कि वो किसी 5 साल के बच्चे जितना लगने लगा है|

https://www.instagram.com/p/CXkHpdjhtrd/?utm_source=ig_embed&ig_rid=7a579909-082b-46d6-8132-2de35c4b6738

1 साल का बच्चा पहनता है एडल्ट डायपर
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक जेड ने टिकटॉक पर वीडियो बनाकर अपने बच्चे की बढ़ती लंबाई और वजन का जिक्र किया तो उनके फैंस भी हैरान रह गए| जेड ने बताया कि उनका बच्चा अब इतना मोटा और हेल्दी हो चुका है कि उसे बच्चों के डायपर नहीं अटते|

जब वो 9 महीने का था तब उसे बच्चों में सबसे बड़े साइज का डायपर फिट होता था मगर 1 साल के होने तक उसे वो भी छोटा पड़ने लगा इसलिए अब उसे एडल्ट डायपर पहनाए जाते हैं|

4 किलो का पैदा हुआ था बड़ा बेटा
3 बच्चों की मां जेड ने बताया कि जब वो प्रेग्नेंट थी तो उसके बेबी बंप के बड़े साइज को देखते हुए डॉक्टर्स परेशान थे कि कहीं उसे डायबिटीज ना हो जाए| हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ और जब सोनी पैदा हुआ तो वो नॉर्मल बच्चों से जरा ही तंदरुस्त था, हालांकि उतना साइज नॉर्मल ही माना जाता है|

जेड की मां ने बताया कि उनके पति एक रूसी हैं जिनका कद और फिगर काफी विशाल है| यही नहीं, उनका बड़ा बेटा जब पैदा हुआ था तो वो भी 9 पाउंड यानी 4 किलो के आसपास था इसलिए जेड जानती थीं कि सोनी भी वैसा ही निकलेगा|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE