मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | हर कोई अमीर बनना चाहता है| लोग कड़ी मेहनत, बुद्धिमानी, टैलेंट और किस्मत की दम पर धनवान बन जाते हैं लेकिन देखते ही देखते कंगाल भी हो जाते हैं| कुछ आदतें उनकी बर्बादी का कारण बनती हैं| महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने धनवान बनने के बाद कुछ ऐसी चीजों से दूर रहने के लिए कहा है, जो व्यक्ति को कंगाल बना देती हैं|
इन चीजों के कारण मां लक्ष्मी उससे रूठ जाती हैं| लिहाजा आप हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो इन बातों से दूर ही रहें|
बर्बाद कर देती हैं ये चीजें
चाणक्य नीति के मुताबिक 5 चीजें ऐसी होती हैं जो अमीर आदमी को कंगाल कर देती हैं| यदि आप पर भी लक्ष्मी जी की कृपा बरस रही है तो खासतौर पर इन बातों से बचें|
अपना अतीत कभी न भूलें: कितने भी अमीर बन जाएं लेकिन अपना बीता हुआ कल न भूलें| संघर्ष के दिनों को भूलना या मुसीबत के वक्त काम आए लोगों को भूलना आपको फिर से पुराने दिनों में धकेल सकता है| ऐसे लोगों से लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं|
कड़वा बोलना: कहा जाता है कि पैसा आदमी का बोलचाल और रवैया बदल देता है| लेकिन याद रखें कि अमीर बनने के बाद कड़वा बोलना आपको कंगाल बनाने में देर नहीं लगाएगा| लक्ष्मी जी उस स्थान पर कभी नहीं रहती हैं, जहां किसी का अपमान किया जाता है|
क्रोध: गुस्सा या क्रोध केवल दिमाग का ही नहीं बल्कि धन का भी नाश करता है| गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है| अमीर बनने के बाद यदि धैर्य से काम नहीं लिया तो कुछ ही समय में धन-संपत्ति बर्बाद कर बैठेंगे|
अहंकार: चाणक्य कहते हैं पैसा आने के साथ यदि अहंकार भी आ जाए तो ऐसे लोगों का भविष्य बर्बाद हो जाता है| अहंकारियों को लक्ष्मी जी सख्त नापसंद करती हैं|
बुरी आदतें: नश, जुआ खेलने जैसी बुरी आदतें करोड़पति को भी गरीब बना देती हैं| ये ऐसी वजह है जिसके कारण व्यक्ति अपने हाथ से अपना पैसा बर्बाद करता है और जब तक उसे इस बात का अहसास होता है, वह पैसे-पैसे का मोहताज हो चुका होता है|