December 16, 2021

Join With Us


गर्भवती महिला के पेट की जगह लिवर में मिला बच्चा : जाने क्या है पूरा मामला




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | मां बनना किसी भी महिला के लिए बहुत बड़ी बात होती है | ना सिर्फ प्रेग्नेंसी से महिला की लाइफ में बदलाव आता है बल्कि उसकी बॉडी में भी कई तरह के बदलाव आते हैं | इसके बावजूद महिला अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय करती है | लेकिन हर कोई खुशकिस्मत नहीं होता | दुनिया की कई महिलाओं को अपनी प्रेग्नेंसी में कई तरह की दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है | ऐसा ही एक वीयर्ड प्रेग्नेंसी केस बीते दिनों कनाडा से सामने आया | यहां एक प्रेग्नेंट महिला जब डॉक्टर के पास आई तो उसके सामने अजीबोगरीब स्थिति का खुलासा किया गया |

कनाडियन पेडिअट्रिशन डॉ माइकल ने मामले की जानकारी अपने टिकटोक अकाउंट पर वीडियो के जरिये दी | डॉ माइकल ने बताया कि उसने अपनी लाइफ में कई तरह के केसेस देखे, लेकिन इस तरह का केस कभी नहीं देखा | डॉ माइकल के पास करीब 33 साल की एक महिला अपने इलाज के लिए आई थी | महिला के पीरियड्स 14 दिन तक रहते थे और पिछले डेढ़ महीने से उसके पीरियड्स नहीं आ रहे थे | इस वजह से वो डॉक्टर के पास अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म करने पहुंची थी |

डॉक्टर्स को भी पूरा यकीन था कि महिला प्रेग्नेंट है | इसे कन्फर्म करने के लिए डॉक्टर्स ने महिला का अल्ट्रासाउंड किया | इस अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट ने डॉक्टर्स के साथ ही महिला को भी हैरान कर दिया | दरअसल, महिला प्रेग्ननेंट तो थी लेकिन बच्चा उसकी बच्चेदानी में नहीं था | संबंध बनाने के बाद स्पर्म किसी तरह से महिला के लिवर में चला गया था और भ्रूण महिला के लिवर में पलने लगा था | डॉक्टर्स ने बताया कि महिला के लिवर में एक्टोपिक प्रेग्नेंसी पाई गई | एक्टोपिक प्रेग्नेंसी तब होती है जब एग फैलोपियन ट्यूब में गलत दिशा में ट्रेवल करने लगती है और इस वजह से प्रेग्नेंसी ढंग से नहीं हो पाती | ऐसा कई बार पेट में देखा जाता है लेकिन पहली बार लिवर के अंदर ऐसा देखा गया |

इसे देखने के तुरंत बाद डॉक्टर्स ने महिला की सर्जरी कर दी | इस सर्जरी के बाद महिला की जान बचा ली गई लेकिन भ्रूण पहले से लिवर के अंदर मर चुका था | ऐसे में डॉक्टर्स ने लिवर से मरे हुए भ्रूण को बाहर निकाला | बात अगर हिस्ट्री की करें तो जर्नल ऑफ एमरजेंसी में छपी एक स्टडी के अनुसार 2012 में एक महिला के लिवर से 18 हफ्ते का भ्रूण अटैच मिला था | महिला की सर्जरी की गई और इस दौरान ब्लीडिंग के कारण महिला की मौत हो गई |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE