December 16, 2021

Join With Us


इन लोगों से बनाकर रखें संतुलित व्यवहार : जानिए क्यों?




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | आचार्य चाणक्य नीतिशास्त्र के बहुत अच्छे जानकार थे. उन्होंने अपनी नीतियों को जनमानस के सहायतार्थ इस्तेमाल किया| आचार्य चाणक्य के द्वारा लिखे कई सारे शास्त्र आज भी लोगों को सफलता का मूल मंत्र तो सिखाते ही हैं बल्कि उनका सही मार्गदर्शन भी करते हैं|

उनकी नीतिशास्त्र में निहित बातें आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं| चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में कई सारे मुख्य बिंदुओं को सामने लाया, उनमें से रिश्ते, मित्रता, शत्रु, धन, परिवार, पत्नी, धन, व्यवसाय जैसी और कई सारी चीजों को गहनता से समझाया और इनका मूल भी बताया|

हालांकि, आचार्य चाणक्य की नीतियां होती बहुत ही कठोर हैं लेकिन वो आज भी तर्कसंगत हैं और वो सत्यता का बोध कराती हैं| आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिनके बारे में आपको जानना अत्यंत आवश्यक है|

उन्होंने अपने नीतिशास्त्र के माध्यम से ये बताया है कि कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनसे हमेशा ही संतुलित व्यवहार रखना चाहिए| उनके कहने का तात्पर्य ये है कि न तो उनसे अधिक दूरी ही रखनी चाहिए और न ही अधिक निकटता|

आचार्य चाणक्य के अनुसार, आपको शक्तिशाली व्यक्ति से न तो अधिक निकटता ही रखनी चाहिए और न ही अधिक दूरी ही रखनी चाहिए|

क्योंकि अगर आप उनके निकट जाएंगे तो उस व्यक्ति के वर्चस्व के कारण उसके अधीन होकर कार्यों को करना होगा और अगर दूरी बनाएंगे तो उससे मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं आपको नहीं मिल पाएंगी| ऐसे लोगों से आपको संतुलित व्यवहार ही बनाकर रखना चाहिए|

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, अग्नि जलाते समय या फिर अग्नि से किसी भी प्रकार का कार्य करते समय अत्यंत सावधानी बरतने की आवश्यकता है|

अगर आप अग्नि से अत्यधिक दूर हैं तो खाना नहीं पकाया जा सकेगा और अगर अग्नि के अधिक समीप हो तो खाना जल सकता है| इसलिए अग्नि के साथ भी संतुलन बनाकर ही रखना चाहिए|

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, एक पुरुष को सदैव एक स्त्री के साथ संतुलित व्यवहार ही रखना चाहिए| अगर आप स्त्री के अत्यधिक समीप चले जाएंगे तो आपको ईर्ष्या या फिर अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है लेकिन अगर आप अधिक दूरी बनाकर रखते हैं तो आपको उनकी नफरत का भी सामना करना पड़ सकता है|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE