मुंबई | न्यूज़ डेस्क | सोशल मीडिया फनी और मनोरंजक वीडियोज की खान है| यहां आपको कई ऐसे वीडियोज दिख जाएंगे जिन्हें देखकर आपके हंसते-हंसते लोटपोट होने की गारंटी होती है| इंसानों के अलावा जानवरों से जुड़े कई मजेदार वीडियोज भी अक्सर वायरल होते हैं|
कई बार तो बेहद खतरनाक जानवरों की अजीबोगरीब हरकत देखकर आपको उनसे भी प्यार हो जाता है| हाल के दिनों में कुछ ऐसा ही हो रहा है| इन दिनों एक सांप का वीडियो वायरल हो रहा है| बड़ी बात ये है कि खतरनाक सांप का ये वीडियो डराने वाला नहीं, बल्कि काफी फनी है|
सोशल मीडिया पर पर हैरान करने वाले और फनी वीडियोज के लिए फेमस अकाउंट वायरल हॉग ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर कोई भी मुस्कुराने पर मजबूर हो जाएगा| वीडियो में एक सांप अपना मुंह उठाए जमीन पर नजर आ रहा है| तभी अचानक एक शख्स अपनी उंगली से उसे छूता है| आमतौर पर ऐसा करना खतरनाक हो सकता है मगर इस सांप की बात ही कुछ अलग है|
https://www.instagram.com/p/CXY4PNKhVYA/?utm_source=ig_embed&ig_rid=de4286e6-d6b8-43d8-9860-d570ee831a1a
जैसे ही वीडियो में शख्स उसे उंगली से छूता है, वैसे ही सांप अपनी जीभ बाहर निकालकर और मुंह खोलकर जमीन पर पलट जाता है| ऐसा लगता है जैसे वो मरने का नाटक कर रहा हो| लेकिन असल में वो सिर्फ ड्रामा कर रहा है| कुत्ते-बिल्ली या अन्य बड़े जीवों को तो शायद आपने इस तरह की खुराफात करते पहले देखा होगा मगर सांप को इस तरह से नाटक करते देखना किसी के लिए भी हैरानी की बात है|
इस वीडियो को 85 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं| एक महिला के कमेंट से ये पता लग रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा सांप हॉगनोज प्रजाति का सांप है|
इस तरह के सांप अक्सर मरने का नाटक करते हैं. एक अन्य महिला ने लिखा- मुझे उम्मीद है कि ये छोटा जीव ठीक है| ये बहुत प्यारा है| कई लोग तो ये भी जानना चाह रहे हैं कि लोग आखिर सांप को कैसे इस तरह की हरकत करने के लिए ट्रेन कर लेते हैं|