मुंबई | न्यूज़ डेस्क | भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है। भारत की तरफ से शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ओपनिंग करने आए हैं। इससे पहले भारत के गेंदबाजों ने कीवी टीम को पहली पारी 62 रन पर सिमेट दिया। इससे पहले भारत की पहली पारी 325 रनों पर सिमटी। न्यूजीलैंड की तरफ से कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने इतिहास रचते हुए भारतीय पारी के सभी 10 विकेट झटक लिए। एजाज टेस्ट की एक पारी के सभी 10 विकेट झटकने वाले मात्र तीसरे स्पिनर हैं।