November 23, 2021

Join With Us


भारत के लिए बुरी खबर : ये खिलाडी इंजरी की वजह से टेस्ट सीरीज से हुए बाहर




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला कानपुर में जाएगा। टीम इंडिया को पहले टेस्ट से पहले तगड़ा झटका लगा है। केएल राहुल इंजरी की वजह से पहले टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने ये जानकारी दी है। पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में भारत के लिए ये बहुत झटका है। केएल राहुल की बाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है।

बीसीसीआई ने बताया कि अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारी के लिए अब वह एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे। ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने राहुल की जगह पर सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया है। मंगलवार को ग्रीन पार्क में टीम इंडिया ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया था। केएल राहुल ने इसमें भी हिस्सा नहीं लिया था।

SYDNEY, AUSTRALIA - JANUARY 03: Lokesh Rahul of India looks dejected after being dismissed by Josh Hazlewood of Australia during day one of the Fourth Test match in the series between Australia and India at Sydney Cricket Ground on January 03, 2019 in Sydney, Australia. (Photo by Ryan Pierse/Getty Images)

शुभमन गिल को टीम के नेट सेशन के दौरान मयंक अग्रवाल के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए देखा गया। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने बैटिंग की। वो पहले टेस्ट में टीम इंडिया के उपकप्तान बनाए गए हैं। माना जा रहा है कि श्रेयस अय्यर या सूर्यकुमार यादव में कोई एक टेस्ट मैच में डेब्यू करेगा और मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेगा।

केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में नहीं खेले थे। उन्हें इस मैच में आराम दिया गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो टी-20 मैचों में उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारत को ठोस शुरुआत दिलाई थी।

विराट की गैरमौजूदगी मेैं अजिंक्य रहाणे भारत की तरफ से पहले टेस्ट में कप्तानी करेंगे। केएल राहुल के चोटिल होने से पहले शुभमन गिल के मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने की उम्मीद थी। लेकिन अब राहुल की अनुपस्थिति में वो ओपनिंग कर सकते हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE