October 22, 2020

Join With Us


आयुष विभाग खिलाएगा मलेरिया प्रभावित ग्रामों में मलेरिया प्रतिरोधक औषधि : 22 अक्टूबर को 87 ग्रामों के लोगों की खिलायी जायेगी औषधि




बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | संचालनालय आयुष भोपाल के मार्गदर्शन में आयुष मलेरिया रोग नियंत्रण अभियान 2020 के अंतर्गत आयुष विभाग बालाघाट जिले के अति मलेरिया प्रभावित ग्रामों में मलेरिया प्रतिरोधक होम्योपैथिक औषधि मलेरिया ऑफ 200 का वितरण कर रहा है, इसके अंतर्गत 22 अक्‍टूबर 2020 को जिले के 87 मलेरिया प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग व महिला व बाल विकास विभाग के सहयोग से मलेरिया प्रतिरोधक होम्योपैथिक औषधि मलेरिया ऑफ-200 चयनित ग्रामों के सभी हितग्राहियों को घर-घर जाकर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा वितरण किया जाएगा ।

जिला आयुष अधिकारी डॉ शिवराम साकेत व जिला नोडल अधिकारी डॉ ललित ठाकरे ने बताया कि आयुष मलेरिया रोग नियंत्रण अभियान 2020 अंतर्गत मलेरिया प्रभावित जिले के मलेरिया प्रभावित चिन्हित ग्रामों में मलेरिया प्रतिरोधक होम्योपैथिक औषधि मलेरिया ऑफ 200 की प्रथम व द्वितीय चरण में कुल छः खुराक खिलानी है। जिसमें सितंबर माह में 12 सितंबर, 19 सितंबर व 26 सितंबर को प्रथम चरण अंतर्गत औषधि की खुराक खिलाई जा चुकी है तथा द्वितीय चरण में 15 अक्टूबर को इस औषधि की प्रथम खुराक खिलाई गई है और 22 अक्टूबर को इस औषधि की दूसरी खुराक खिलाई जाएगी तथा इसकी तीसरी खुराक 29 अक्टूबर को खिलाई जाएगी । पूर्व के वर्षों में भी इस अभियान अंतर्गत मलेरिया प्रभावित ग्रामों में मलेरिया प्रतिरोधक होम्योपैथिक औषधि खिलाई गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं तथा उन ग्रामों में मलेरिया संक्रमण की दर काफी कम हो गई है। चिन्हित ग्रामों के सभी ग्राम वासियों से निवेदन है कि वे आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दी जा रही मलेरिया प्रतिरोधक औषधि का समय पर सेवन करें ।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE