November 21, 2021

Join With Us


न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता में आज दिखेंगे कई बदलाव : ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप की निराशा को पीछे छोड़ते हुए अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली है और अब टीम की निगाहें क्लीन स्वीप पर हैं। कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगे, जिन्हें अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है।

पूरी तरह से टी-20 कप्तान बनने के बाद रोहित की यह पहली सीरीज है, जिसमें पहले दोनों मैचों में उन्होंने टॉस जीते हैं। इससे उन्हें हालात का फायदा उठाने में मदद मिली है और गेंदबाजों तथा बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

रोहित ने ईडन गार्डन्स पर ही वनडे क्रिकेट में 264 रनों का स्कोर बनाया था और यहीं पर कप्तान के तौर पर पहली सीरीज 3-0 से जीतना उनके लिए सोने पे सुहागा होगा। कोच राहुल द्रविड़ को इस तरह की शानदार जीत के बाद नई भूमिका में ढलने में मदद मिलेगी। इसके एक सप्ताह के भीतर ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है।

रोहित और द्रविड़ अब रिजर्व खिलाड़ियों को मौका देकर परखना चाहेंगे। छठे गेंदबाज को चुनने की दशा में वेंकटेश अय्यर से गेंदबाजी कराई जा सकती है। ऋतुराज गायकवाड़, आवेश खान, युजवेंद्र चहल और ईशान किशन उम्मीद कर रहे होंगे कि कप्तान उन्हें इस मैच में मौका देंगे।

आईपीएल 2021 में ऑरेंज कैप हासिल करने वाले गायकवाड़ पहले तीन स्थानों में से किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके लिए कप्तान रोहित या उप-कप्तान केएल राहुल को बाहर बैठना होगा। राहुल को बाहर करना सटीक होगा क्योंकि चार दिन बाद उन्हें टेस्ट सीरीज खेलनी है।

इसी तरह दीपक चाहर या भुवनेश्वर कुमार की जगह आवेश खान को उतारा जा सकता है। अक्षर पटेल या रविचंद्रन अश्विन की जगह चहल खेल सकते हैं, जबकि किशन को विकेटकीपर ऋषभ पंत की जगह मौका दिया जा सकता है।

तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE