November 11, 2021

Join With Us


गूगल पे का करते हैं इस्तेमाल : तो बरतें ये सावधानियां, नहीं उठाना पड़ेगा नुकसान




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन तेजी से बढ़ रहा है| इससे लोगों को अगर सहूलियत मिली है तो लेकिन धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं| हालांकि कुछ बातों का ध्यान रख फ्रॉड से काफी हद तक बचा जा सकता है| ऐसी ही कुछ सावधानियों के बारे में डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल पे ने जानकारी दी है| अगर आप गूगल पे से लेन-देन करते हैं तो इन पर जरा गौर कर लें|

  • – गूगल पे ऐप में इस्तेमाल होने वाले अपने UPI PIN के बारे में किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं बताएं| यह पिन आपके एटीएम पिन के जैसा ही है इसलिये इसको कभी भी किसी से न शेयर करें|
  • – केवल विश्वसनीय ऐप्स को ही डाउनलोड करें| अक्सर लोग अपने मोबाइल फोन में किसी भी ऐप को बिना यह देखे कि वह सुरक्षित है या नहीं, डाउनलोड कर लेते हैं| इसमें ज्यादातर ऐप्स खतरनाक हो सकते हैं| यह ऐप्स आपकी निजी जानकारी को चुरा सकते हैं| जब आप अपनी पेमेंट की डिटेल्स स्क्रीन पर टाइप करते हैं, तो ये इसे भी चुरा सकते हैं, जो आपकी ट्रांजैक्शन के लिये बेहद खतरनाक है|
  • – UPI PIN को सिर्फ BHIM UPI या दूसरे विश्वसनीय ऐप्स में ट्रांजैक्शन के समय डालें| अगर आपके पास किसी लिंक के द्वारा कोई फॉर्म या वेबसाइट का एड्रेस आता है, तो वहां UPI PIN का इस्तेमाल करने से बचें|
  • – इस बात का ध्यान रखें कि पैसे प्राप्त करने के लिये UPI PIN की कोई जरूरत नहीं होती है| पैसे रिसीव करने में अपना UPI PIN कभी भी न डालें| UPI PIN को डालने का मतलब है कि आप किसी व्यक्ति को भुगतान कर रहे हैं| इस बात का ध्यान रखें कि आपका पैसा किस दिशा में जा रहा है|
  • – अगर आपको कस्टमर केयर से कुछ पूछना है या कोई जानकारी लेनी है, तो इसके लिये केवल अपने पेमेंट ऐप का ही इस्तेमाल करें| ऐप के हेल्प/सपोर्ट सेक्शन में जाकर सपोर्ट डिटेल्स पढ़ें| इंटरनेट पर देखे गए नंबर का इस्तेमाल न करें| यह भरोसेमंद नहीं है और आपके लिये खतरनाक साबित हो सकता है|



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE