मुंबई | न्यूज़ डेस्क | इन दिनों लगभग हर व्यक्ति फेसबुक पर है। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ दूर होकर भी संपर्क बनाएं रखने का यह सबसे लोकप्रिय माध्यम है। ऐसे में अगर पता चले कि आपके फेसबुक प्रोफाइल के साथ किसी और ने आपका एक फेक अकाउंट बना रखा है तो ऐसे में चिंता होना स्वाभाविक है।
हालांकि फेसबुक इसप्रकार के फेक अकाउंट को डिएक्टिव करने के दावे करता रहा है लेकिन फिर भी आज बहुत से लोग है जो किसी भी व्यक्ति के नाम से फेक फेसबुक अकाउंट चला रहे हैं, इसलिए आज आपको बताते हैं ऐसे फेक फेसबुक अकाउंट को डिलीट या रिमूव करने का तरीका:
जिस व्यक्ति के फेक फेसबुक अकाउंट को आप डिएक्टिवेट करना चाहते हैं उसका फेक फेसबुक अकाउंट प्रोफाइल को ओपन करें या फिर शिकायत करने के लिए सेटिंग में जाएं। यह सेटिंग बटन उस प्रोफाइल के दाएं ओर उपलब्ध होगा। इस पर क्लिक करें और जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो एक ड्रॉप-डाउन मेन्यु खुलकर सामने आ जाएगा, फिर इसके बाद report/block आप्शन पर क्लिक कर दें।
अब आपकी स्क्रीन पर report/block मेन्यु दिखने लगेगा और फिर रिपोर्ट को सब्मिट करने के लिए ऑप्शन को चुनें और अब कंटिन्यू बटन पर क्लिक करें।
अब ‘यह एक फेक अकाउंट है’ को चुनें और फिर ‘दिस टाइमलाइन वॉस क्रिएटिड टू बूली और हैरेस मी’ को सेलेक्ट करके कंटिन्यू पर क्लिक करें।
अब पीड़ित के नाम को ब्लॉक कर दें और कंटिन्यू पर क्लिक करें।
अब आप अपनी फ्रेंड लिस्ट में से कम से कम अपने 25-30 दोस्तों जोकि उस फेक प्रोफाइल की लिस्ट में भी शामिल हो उनसे report/block आप्शन का प्रयोग करने को कह सकते हैं ताकि वह फेक अकाउंट हमेशा के लिए ब्लॉक या डिलीट कर दिया जाए।
आपके दोस्तों को भी बस यही स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो आपने अभी ऊपर किए है, बस स्टेप 3 में थोड़ा बदलाव करना होगा ‘दिस टाइमलाइन वॉस क्रिएटिड टू बूली और हैरेस मी’ की जगह उन्हें ‘other’ ऑप्शन का चयन करना होगा और फिर कंटिन्यू पर क्लिक कर दें।
बस इस तरह से वह फेक अकाउंट डिलीट हो जाएगा।
अब अगर आपका फेसबुक अकाउंट नहीं है या फिर किसी ने आपका ई-मेल आईडी हैक करके या फिर आपकी फोटो का इस्तेमाल करके फेक अकाउंट बनाया है तो भी आप ऐसा करने वालों को रोक सकते हैं। बस इसके लिए यह करना होगा:
नीचे दिए गए लिंक को खोलें
http://www.facebook.com/help/contact/?id=169486816475808
और फिर फॉर्म भरने के लिए अपने अनुसार उचित विकल्प का चयन करें और इसे भेज दें।