November 08, 2021

Join With Us


पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाईन आवेदन : जानें अंतिम तिथि




दुर्ग | सौरभ कुमार | 08 नवंबर 2021/जिले के मान्यता प्राप्त शासकीय, अशासकीय आई.टी.आई, पॉलिटेक्निक एवं समस्त महाविद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों को आदिवासी विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2021-2022 में ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु वेबसाइट प्रारंभ की जा चुकी है। वेबसाइट पर विद्यार्थियों के पंजीयन एवं संस्थाओं को प्रस्ताव एवं सिक्योरिटी लॉक करने हेतु विभाग द्वारा तिथि निर्धारित की गई है,|

जिसके अनुसार विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन नवीन व नवीनीकरण आवेदन हेतु अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 है और संस्था द्वारा प्रस्ताव व स्वीकृति लॉक कर केवाईसी एवं आवश्यक हार्ड कॉपी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग में जमा करने हेतु अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2021 है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE