October 31, 2021

Join With Us


टी 20 वर्ल्ड कप 2021 : न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मैच जीतना जरूरी , भारत की चिंता बढ़ी




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | भारत को टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के पहले मैच में पाकिस्‍तान ने 10 विकेट से हरा दिया था | अब न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मैच जीतना उसके लिए काफी जरूरी हो गया है | वर्ल्‍ड कप में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ उसका रिकॉर्ड वैसे भी कुछ खास नहीं है | यही नहीं हार्दिक पंड्या , भुवनेश्‍वर कुमार को लेकर भी टीम चिंता है और अब न्‍यूजीलैंड खेमे से मार्टिन गुप्टिल को लेकर आई खबर ने टीम इंडिया के सिरदर्द को और बढ़ा दिया है |

वर्ल्‍ड कप में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है | वर्ल्‍ड कप में न्‍यूजीलैंड की टीम अभी तक भारत पर हावी रही है और टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 की बात करें तो भारत को पहले मैच में पाकिस्‍तान के हाथों 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था | वर्ल्‍ड कप के इतिहास में भारत की पाकिस्‍तान के खिलाफ यह पहली हार थी | इस बड़ी हार से भारत को झटका लगा और ऊपर से न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला नॉक आउट जैसा हो गया |

एक छोटी सी गलती टीम इंडिया की उम्‍मीदों को तोड़ सकती है. टीम इंडिया हार्दिक पंड्या , भुवनेश्‍वर कुमार को लेकर पहले से ही चिंता में है | इसी बीच न्‍यूजीलैंड खेमे से एक ऐसी खबर आ गई, जिसने भारत के सिरदर्द को और बढ़ा दिया है |

पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे गुप्टिल
विस्‍फोटक कीवी बल्‍लेबाज मार्टिन गुप्टिल भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो गए हैं और वह चयन के लिए उपलब्‍ध रहेंगे | दरअसल गुप्टिल को पाकिस्‍तान के खिलाफ पहले मुकाबले में बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी | न्‍यूजीलैंड को भी पहले मैच में पाकिस्‍तान के हाथों हार का सामना करना पडा था |

कोच गैरी स्टीड के अनुसार गुप्टिल ट्रेनिंग कर रहे हैं और यह देखकर अच्छा लगा कि वह चयन के लिए फिट है | स्टीड ने साथ ही कहा कि एडम मिल्ने भी भारत के खिलाफ प्‍लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं | मिल्ने को तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन के चोटिल होने पर उनके विकल्‍प के रूप में टीम में शामिल किया गया है |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE