October 19, 2021

Join With Us


भारत-पाकिस्तान महामुकाबले को लेकर : कप्तान कोहली ने टीम इंडिया की रणनीति बताई




मुंबई | ऋषि भट्ट | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस बात को साफ किया है कि केएल राहुल टीम के लिए ओपनिंग करेंगे। वे यूएई और ओमान में हो रहे टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए टीम की पहली पसंद हैं। 32 वर्षीय कोहली ने अपनी बल्लेबाजी पोजीशन के बारे में कहा कि वे तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे।

कोहली ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच से पहले टॉस के समय कहा, "आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) से पहले चीजें अलग थीं, अब शीर्ष क्रम पर लोकेश राहुल के अलावा किसी और को देखना मुश्किल है। उस स्थान के लिए रोहित के बारे में दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है। मैं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करूंगा। अभी यही एक खबर है जो टूर्नामेंट से पहले मैं आपको दे सकता हूं।"

राहुल ने आईपीएल में पारी का आगाज करते हुए 628 रन बनाये थे और 30 छक्के लगाये थे। वह टूर्नामेंट के तीसरे सर्वोच्च स्कोरर थे। कोहली ने कहा, "पहले मैच (पाकिस्तान के खिलाफ) को लेकर हमारी योजना लगभग तैयार है।" इन दो अभ्यास मैचों का मकसद सभी को मैदान में उतरने का समय देना है क्योंकि वे एक छोटे से ब्रेक के बाद खेल शुरू करने वाले हैं।

उन्होंने कहा, "इसके अलावा हम इन मैचों में जितना संभव हो सके उतना अधिक खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। हमारी कोशिश एक टीम के तौर पर कुछ ऊर्जा और लय हासिल करने की है। हम आईपीएल में अलग-अलग टीमों में थे।"

आईपीएल काफी प्रतिस्पर्धी था लेकिन कोहली ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम से बड़ा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा, "हमें अतीत में सफलता मिली है। इसलिए हम वही ऊर्जा हासिल करना चाहते हैं, जब ग्यारह खिलाड़ी एक साथ हों तो क्षेत्ररक्षण सबसे अच्छी जगह है। स्तर और प्रतिस्पर्धा के मामले में आईपीएल काफी ऊपर है, लेकिन यह (राष्ट्रीय टीम) सर्वोपरि है। सभी की प्राथमिकता भारतीय क्रिकेट में है।"

उन्होंने कहा, "यह अपनी टीम के लिए सही प्रदर्शन करने से जुड़ा है। खिलाड़ी आईपीएल में अलग भूमिका निभाते हैं। अब राष्ट्रीय टीम के लिए जल्दी अपनी भूमिका में ढलना होगा।"




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE