October 13, 2021

Join With Us


आईपील 2021 : दिल्ली को 3 विकेट से हराकर कोलकाता पहुंचा फाइनल में,खिताब के लिए होगी सीएसके से भिड़ंत




मुंबई | ऋषि भट्ट | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के दूसरे क्वालीफायर मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने शिखर धवन और श्रेयस अय्यर की शानदार पारियों के दम पर कोलकाता के सामने जीत के लिए 136 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली टीम ने सात विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 46, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली। फाइनल में खिताब के लिए कोलकाता का सामना तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स से 15 अक्टूबर को होगा।

https://twitter.com/IPL/status/1448346672287797248?s=20




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE