October 13, 2021

Join With Us


आईपीएल में आज दूसरा क्वालिफायर : दिल्ली का सामना कोलकाता से,जीतने वाली टीम शुक्रवार को फाइनल टीम से भिड़ेगी




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | आईपीएल 2021 सीजन के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। दिल्ली की टीम पिछले सीजन की फाइनलिस्ट है, वहीं कोलकाता ने इस सीजन के फेज-2 में जोरदार प्रदर्शन किया है। इस मैच की विजेता टीम 15 अक्टूबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में चेन्नई से भिड़ेगी।

8 में से 6 मुकाबलों में जीती है KKR
कोलकाता की टीम फेज-2 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। उसे 8 में से 6 मुकाबलों में जीत मिली है। 28 सितंबर को दिल्ली के साथ हुई भिड़ंत में भी KKR ने तीन विकेट से जीत हासिल की थी।

फाइनल में पहुंचने का पहला मौका गंवा चुकी है दिल्ली
दिल्ली की टीम ने इस सीजन में कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन किया है और लीग मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर रही थी, लेकिन दिल्ली ने फाइनल में जगह बनाने का एक मौका गंवा दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्वालिफायर-1 में उसे 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में हैट्रिक चौके जमाकर दिल्ली का दिल तोड़ दिया था।

रसेल और स्टोइनिस की फिटनेस पर सस्पेंस कायम
दोनों टीमें अपने-अपने स्टार ऑलराउंडर की समस्या से जूझ रही हैं। कोलकाता के आंद्रे रसेल अब भी रिकवरी मोड में हैं। उन्होंने हालांकि नेट्स में बल्लेबाजी शुरू कर दी है, लेकिन अगर वे 100% फिट नहीं हुए तो शाकिब अल हसन का इस मैच में भी खेलना तय माना जा रहा है। शारजाह की धीमी पिच पर शाकिब बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं।

वहीं, दिल्ली के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को लेकर भी तस्वीर साफ नहीं है। ऋषभ पंत ने कहा था कि वे क्वालिफायर-1 के लिए फिट हो जाएंगे। ऐसा हुआ नहीं। अब देखना है कि वे क्वालिफायर-2 में खेल पाते हैं या नहीं। अगर स्टोइनिस फिट हुए तो वे प्लेइंग-11 में टॉम करन की जगह लेंगे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE