October 11, 2021

Join With Us


इस वजह से क्वालीफायर और एलिमिनेटर जैसे शब्द गढ़े गए : विराट कोहली ने कहा




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि ‘क्वालिफायर और एलिमिनेटर’ जैसे शब्द अधिक दबाव बनाने के लिए गढ़े गए हैं|

विराट को पूरा विश्वास है कि उनकी टीम अगले दो मैच जीतकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फाइनल में पहुंचने में सफल रहेगी| बैंगलोर लीग चरण में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद तीसरे स्थान पर रहा और वह सोमवार को एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगा|

कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘इनसाइड आरसीबी’ में कहा, ‘हमें अपनी टीम पर बहुत विश्वास है, यदि हम शीर्ष दो में जगह नहीं बना पाए तो हमें फाइनल में पहुंचने के लिए दो मैच और जीतने होंगे|

हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार है| आप हर तरह की संभावनाओं के लिए तैयारी करते हैं और जिस तरह से मैं इसे देखता हूं, क्वालिफायर और एलिमिनेटर केवल शब्द हैं जो इन मैचों में अधिक दबाव बनाने के लिए गढ़े गए हैं|

32 वर्षीय कोहली ने कहा, ‘जब आप क्रिकेट खेलते हो तो या तो जीत हासिल करते हो या आपको हार मिलती है| इसलिए जब आपके पास दो विकल्प (जीत और हार) हों तो फिर मानसिकता नकारात्मक के पक्ष में जा सकती है|

विराट कोहली आगामी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे| हालांकि उन्होंने ऐलान कर दिया है कि वह इसके बाद टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE