October 11, 2021

Join With Us


आईपील 2021 : चेन्नई नौवीं बार फाइनल में पहुंची, हार के बावजूद दिल्ली के पास खिताबी मुकाबले में पहुंचने का एक और मौका




मुंबई | ऋषि भट्ट | सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (70) और रोबिन उथप्पा (63) के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की शतकीय साझेदारी के बाद अंत के ओवर में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की शानदार मैच विनिंग पारी के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने रोमांचक पहले क्वालीफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराकर आईपीएल 2021 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। चेन्नई नौवीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है। इस हार के बाद भी दिल्ली के पास अभी फाइनल में पहुंचने का मौका है।

दिल्ली को अब शारजाह में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले एलिमिनेटर मुकाबले के विजेता से भिड़ना होगा और उस मैच की विजेता टीम चेन्नई के साथ 15 अक्टूबर को फाइनल खेलेगी।

दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच​ विकेट पर 172 रन का स्कोर बनाया, जिसे चेन्नई ने दो गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली से मिले 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहले ओवर में ही तीन रन के स्कोर पर फाफ डुप्ले​सी (1) ​का विकेट गंवा दिया।

डुप्लेसी को एनरिक नॉर्टजे ने बोल्ड किया। उनके आउट होने के बाद रोबिन उथप्पा (63) और ऋतुराज गायकवाड़ (70) दूसरे विकेट के लिए 77 गेंदों पर 110 रनों की साझेदारी करके चेन्नई को जीत के करीब पहुंचाने की कोशिश की। उथप्पा ने आईपीएल में अपना 25वां अर्धशतक पूरा किया। वह टॉम करन के ओवर में सीमा रखा पर श्रेयस अय्यर के हाथों शानदार तरीके से लपके गए। उथप्पा ने 44 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाए।

https://twitter.com/IPL/status/1447259987202482177?s=20

उथप्पा के आउट होने के बाद गायकवाड़ ने इस सीजन का अपना चौथा और आईपीएल का सातवां अर्धशतक पूरा किया। हालांकि करन ने अपने इसी ओवर में शार्दुल ठाकुर को खाता खोले बिना पवेलियन भेजकर दिल्ली को एक ही ओवर में लगातार दो सफलता दिलाई।

चेन्नई ने फिर अगले ओवर में ही अंबाती रायुडू (1) का विकेट गंवा दिया। हालांकि गायकवाड़ ने एक छोर संभाले रखा। रायुडू के आउट होने के बाद मोईन अली बल्लेबाजी के क्रीज पर उतरे। चेन्नई को अंतिम 12 गेंदों पर 24 रनों की जरूरत थी कि तभी गायकवाड़ भी आवेश खान की गेंद पर आउट हो गए। गायकवाड़ ने 50 गेंदों पांच चौके और दो छक्के की मदद से 70 रनों की पारी खेली।

गायकवाड़ के आउट होने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने के लिए आए। अंतिम ओवर में चेन्नई को फाइनल में पहुंचने के लिए 13 रनों की दरकार थी और तभी टॉम करन ने अली (16) को आउट करके चेन्नई को छठा झटका दे दिया। लेकिन धोनी ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए चेन्नई को चार विकेट से जीत दिलाकर उसे नौवीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचा दिया।

धोनी ने छह गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 18 रन बनाए। दिल्ली के लिए टॉम करन ने तीन और एनरिक नार्टजे तथा आवेश खान ने एक-एक विकेट लिए।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली को शिखर धवन (7) और पृथ्वी शॉ (60) ने पहले विकेट के लिए 20 गेंदों पर 36 रनों की साझेदारी करके दी। इस बार धवन कुछ खास नहीं कर सके और जल्दी आउट हो गए। धवन को 7 रनों के स्कोर पर जोश हेजलवुड ने धोनी के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। इसके बाद क्रीज पर उतरे श्रेयस अय्यर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाकर जोश हेजलवुड का दूसरा शिकार बने।

अक्षर पटेल को पंत ने बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया और चौथे नंबर पर भेजा, पर अक्षर मोईन अली के स्पिन जाल में फंस गए और सिर्फ 10 रन ही बना सके। एक छोर से लगातार विकेट गिरने की वजह से दबाव में शॉ भी जडेजा की गेंद पर गलत शॉट खेल बैठे और 34 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हुए।

4 विकेट 80 रन के स्कोर पर गंवाने के बाद कप्तान पंत और शिमरॉन हेटमायर ने टीम की पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। हेटमायर 37 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पंत 35 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद लौटे। पंत ने तीन चौके और दो छक्के लगाए जबकि हेटमायर ने 24 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। चेन्नई के लिए जोश हेजलवुड ने दो और रवींद्र जडेजा, मोईन अली तथा डवैन ब्रावो ने एक-एक विकेट चटकाए।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE