October 09, 2021

Join With Us


आईपीएल प्लेऑफ 2021 : पहला क्‍वालिफायर हारने वाली टीम को मिलेगा एक और मौका,जानें पूरा शेड्यूल




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | दिल्‍ली कैपिटल्‍स , चेन्‍नई सुपर किंग्‍स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स ये वो 4 टीमें हैं, जिनमें से किसी एक पर सिर पर आईपीएल 2021 का ताज सजेगा| 5 बार की चैंपियन मुंबई प्‍लेऑफ में जगह नहीं बना पाई|

प्‍लेऑफ में जगह बनाने वाली 4 टीमों में से 2 टीम दिल्‍ली और आरसीबी की नजर पहली बार खिताब जीतने पर है| दिल्‍ली पिछले सीजन की रनर अप टीम है और इस बार भी उसके फाइनल में पहुंचने की संभावना काफी अधिक है, क्‍योंकि उसे फाइनल में पहुंचने के लिए 2 मौके मिलेंगे|

दरअसल दिल्‍ली कैपिटल्‍स पॉइंट टेबल में 20 अंकों के साथ टॉप पर रही, जबकि दूसरे पायदान पर एमएस धोनी की चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने कब्‍जा जमाया और टॉप 2 पर रहने वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए एक अतिरिक्‍त मौका मिलता है|

क्‍वालिफायर 1 हारने वाली टीम को मिलेगा एक और मौका
विराट कोहली की आरसीबी तीसरे नंबर पर और केकेआर चौथे स्‍थान पर रही| प्‍लेऑफ के मुकाबले 10 अक्‍टूबर से खेले जाएंगे| पहले मुकाबले में दिल्‍ली और चेन्‍नई की टीम आमने सामने होगी|

दोनों के बीच दुबई में पहला क्‍वालिफायर खेला जाएगा. पहला क्‍वालिफायर जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा फाइनल में जगह बनाने के लिए|

उसे केकेआर और आरसीबी के बीच 11 अक्‍टूबर को खेले जाने वाले एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम के खिलाफ क्‍वालिफायर 2 खेलना होगा| क्‍वालिफायर 2 का मुकाबला 13 अक्‍टूबर को शारजाह में खेला जाएगा| 15 अक्‍टूबर को क्‍वालिफायर 1 और क्‍वालिफायर 2 की विजेता टीम के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE