October 08, 2021

Join With Us


पहली बार एक ही समय पर होंगे 2 IPL मैच : ऐसे देख सकेंगे SRH vs MI और RCB vs DC मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 में शुक्रवार को दो मैच खेल जाएंगे। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि जब एक ही दिन में एक ही समय पर दो मैच खेले जाएंगे। आईपीएल का 55 वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस बेहद कम हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ से काफी पहले ही बाहर हो चुकी है। मुंबई को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे हैदराबाद को बड़े अंतर से हराना होगा और नेट रनरेट सुधारना होगा। केकेआर की प्लेऑफ में जगह लगभग तय है।

शुक्रवार को दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 14 में लीग चरण का ये आखिरी मुकाबला होगा। प्लेऑफ में जगह बना चुकी आरसीबी को अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

वो इस समय प्वॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। उसका दूसरे नंबर पर रहने की उम्मीदें कम हैं। आरसीबी के अभी 16 प्वॉइंट हैं और नेट रनरेट चेन्नई सुपर किंग्स से कम है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय टॉप पर है। उसने अपने पांच मुकाबलों में से 4 जीते हैं।

कब और कहां खेला जाएगा यह मैच?

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2021 का 55वां मैच अबुधाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में 8 अक्टूबर को खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का 56वां मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 8 अक्टूबर को खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा मैच?

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ये मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकेंगे?

दोनों मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?

दोनों मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देख




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE