नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 48वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला पंजाब किंग्स से शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। ग्लेन मैक्सवेल और देवदत्त पडीक्कल की जोरदार पारियों के दम पर बैंगलोर ने पंजाब के सामने जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य रखा है।
पंजाब की तरफ से मोहम्मद शमी और मोइजेस हेनरिक्स ने तीन-तीन विकेट झटके।
बैंगलोर ने पंजाब के सामने जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य रखा है। शमी ने पारी का आखिरी ओवर फेंका और तीन विकेट झटके। इसमें ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद और जॉर्ज गार्टन के विकेट शामिल हैं।
धुरंधर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स रन आउट हो गए हैं। पारी का 19वां ओवर डालने आए अर्शदीप सिंह के इस ओवर में बैंगलोर ने 150 रन भी पूरे कर लिए हैं।
ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। यह उनकी इस सीजन की पांचवीं फिफ्टी है। 18 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 140-3 है। मैक्सवेल के साथ डिविलियर्स 23 रन बनाकर नाबाद हैं |
बैंगलोर टीम के 100 रन पूरे हो गए हैं। मैक्सवेल ने रवि बिश्नोई के एक ही ओवर में दो छक्के लगातार यह आंकड़ा पार करवाया। 15 ओवरों के बाद बैंगलोर का स्कोर 109-3 है।
पंजाब को अगर यह मैच जीतने और प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखनी हैं तो उसे विराट-पडीक्कल के बीच हो रही साझेदारी को जल्द तोड़ना होगा। दोनों बल्लेबाजों ने अब तक 9 ओवरों में 67 रन जोड़ दिए हैं।
पंजाब के गेंदबाज आरसीबी की सलामी जोड़ी के बीच पनप रही साझेदारी को अब तक तोड़ नहीं पाए हैं। 7 ओवरों के बाद बैंगलोर का स्कोर 57-0 है। इस समय पडीक्कल 35 और विराट 19 रन बनाकर नाबाद हैं।
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, श्रीकर भरत, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डेनियल क्रिस्टियन, जॉर्ज गार्टन, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
आरसीबी ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।