नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | आईपीएल 2021 का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दुबई में खेला जाएगा| प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी अंतिम स्थान पर चल रही हैदराबाद केकेआर की नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीद तोड़ने के इरादे से उतरेगी|
सनराइजर्स की टीम 11 मैचों में नौ हार के साथ अंतिम स्थान पर है जबकि केकेआर ने 12 मैचों में 10 अंक के साथ अभी अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा है|
यूएई में आईपीएल बहाल होने के बाद सनराइजर्स की टीम चार मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है| दो बार के चैंपियन केकेआर ने यूएई चरण में बेहतर प्रदर्शन किया है. टीम ने तीन मैच जीते जबकि दो गंवाए हैं|
केकेआर के लिए दूसरे चरण में बल्ले से वेंकटेश अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया है जबकि राहुल त्रिपाठी ने इस सत्र में टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाए हैं| नितीश राणा को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर खिलाने का भी फायदा मिला है लेकिन शुभमन गिल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं|
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंंग 11: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऑयन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन, टिम सिफर्ट, संदीप वारियर, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती और शिवम मावी |
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: जेसन रॉय, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल|