October 03, 2021

Join With Us


पंजाब के खिलाफ विराट कर सकते हैं एक बदलाव : जानिए कैसा होगा प्लेइंग-11




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 48वें मुकाबले में केएल राहुल की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स की टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। पंजाब को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं, विराट कोहली की टीम अगर इस मैच को अपने नाम करने में सफल रहती है तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

इस सीजन दोनों टीमों के बीच हुई पहली भिड़ंत में पंजाब के किंग्स बैंगलोर के वॉरियर्स पर भारी पड़े थे और मैच को 34 रनों से अपने नाम किया था। आरसीबी ने पिछले दो मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन किया है और कोहली की सेना पंजाब का भी खेल खराब कर सकती है।

पंजाब किंग्स को अगर अंतिम चार की रेस में बने रहना है तो हर हाल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर धूल चटानी होगी। केकेआर के खिलाफ आखिरी मैच में मिली जीत से टीम के कॉन्फिडेंस में जाहिर तौर पर इजामा हुआ होगा। पंजाब ने अबतक खेले 12 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है और टीम प्वॉइंट टेबल में इस समय कोलकाता के पीछे यानी चौथे नंबर पर काबिज है।

केकेआर के खिलाफ कप्तान केएल राहुल के बल्ले से रन निकले थे, जो कि टीम के लिए राहत भरी खबर है। वहीं, मयंक अग्रवाल भी लय में दिखाई दिए थे। मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह की तिकड़ी ने मिलकर गेंदबाजी में अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है।

आखिरी दो मैचों में बैंगलोर ने रॉयल वाला प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस को चारों खाने चित करने के बाद टीम ने राजस्थान रॉयल्स को भी एकतरफा मैच में धूल चटाई थी। बल्लेबाजी में कप्तान कोहली फॉर्म में लौट चुके हैं और देवदत्त पडिक्कल उनका भरपूर साथ निभा रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से भी रन निकल रहे हैं और बीच के ओवरों में जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी कर रहे है।

गेंदबाजी में हर्षल पटेल ने लगातार धमाकेदार प्रदर्शन जारी है और युजवेंद्र चहल भी अपने पुराने रंग में लौट आए हैं। पंजाब को अगर आरसीबी इस मैच में हरा देती है तो टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी। जानें बैंगलोर-पंजाब मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट कब, कहां और कैसे देख पांएगे-

कब और कहां खेला जाएगा यह मैच?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2021 का 48वां मैच शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा मैच?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच यह मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले 3 बजे होगा।

लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकेंगे?

इस मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE