मुंबई | ऋषि भट्ट | कभी न कभी आपने ऐप के जरिए चलने वाली टैक्सी की सेवाएं तो जरूर ली होंगी| बड़े शहरों में जहां चीजें दूर-दूर मौजूद होती हैं, वहां ऐसी टैक्सी बड़ी कारगर साबित होती हैं| लोगों को भी ट्रैविल करने में मुश्किल नहीं होती है|
मगर इन टैक्सियों का इस्तेमाल करने वाली इंग्लैंड की एक महिला के साथ एक बेहद हैरान करने वाली घटना घटी है. महिला का अनुभव इतना डरावना है कि अब वो अपने साथ रात में सोते वक्त हथौड़ा लेकर सोती है|
साउथ लंदनमें रहने वाली 25 साल की महिला एमिली सोसावी एक टीचर हैं और हाल ही में उनके साथ ऑनलाइन टैक्सी को लेकर बेहद डरावना अनुभव हुआ है जिसके बाद से वो अपने साथ रात में हथौड़ा लेकर सोती हैं|
बीते 20 सितंबर को एमिली अपने पुराने घर से नए घर में शिफ्ट हो रही थीं तब उन्होंने अपने एक सूटकेस को ले जाने के लिए ऊबर टैक्सी बुक की| टैक्सी वाले का नाम हबीबी था| एमिली उससे बातें कर रही थी कि अचानक टैक्सी वाले ने उसका नंबर मांग लिए| एमिली को कुछ अजीब महसूस हुआ इसलिए उसने एक गलत नंबर टैक्सी वाले को बता दिया|
मगर 2 दिन बाद एमिली को घर के बाहर एक नोट मिला जो वही ड्राइवर छोड़ गया था. नोट में लिखा था- “हाय, मैं हबीबी, तुम्हारा नंबर लग नहीं रहा था| मुझे इस नंबर पर कॉल करो” ड्राइवर ने नोट में अपना नंबर भी लिख दिया था| उस वक्त एमिली घर पर नहीं थी| जब वो घर लौटकर आई और उसने नोट देखा तो वो दंग रह गई|
उस वक्त तो उसने नोट को नजरअंदाज कर दिया मगर उसके अगले ही दिन जब वो काम से लौटी तो एमिली की एक रूममेट ने उसे बताया कि हबीबी नाम का एक शख्स उससे मिलने आया था| इस घटना के बाद एमिली बुरी तरह से डर गई| उसे लगने लगा कि ड्राइवर को उसका पता मालूम है इसलिए वो कोई गलत हरकत करने के लिए उसके घर रात में ना आ जाए|
यही वजह है कि एमिली अपनी सुरक्षा के लिए साथ में हथौड़ा लेकर होने लगी | उसने पुलिस में भी शिकायत की और फिर पुलिस ने पता लगाया की ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया गया है| एमिली ने ड्राइवर की फोटो और उसका लिखा नोट ट्विटर पर ट्वीट भी किया था|
सोशल मीडिया पर एमिली को कई लोगों का सपोर्ट मिल रहा है| एमिली, इंग्लैंड में महिलाओं की खराब सुरक्षा व्यस्था से परेशान भी हैं जिसके कारण वो बेहद डरी हुई हैं| हाल ही में साउथ लंदन की ही रहने वाली 33 साल की सारा एवरार्ड की इसी साल मार्च के महीने में हत्या की गई थी|
हत्या का आरोपी एक पुलिसवाला था जिसने पहले सारा का रेप किया और फिर उसका खून कर दिया| इस मामले ने ब्रिटेन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं और एमिली जैसी कई महिलाओं को चिंता में डाल दिया है|