October 02, 2021

Join With Us


मुंबई और दिल्ली के बीच आज : ऐसी हो सकती है संभावित दोनों टीमों की प्लेइंग XI




मुंबई | ऋषि भट्ट | आईपीएल 2021 के 46वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई का प्रदर्शन यूएई लेग में निराशाजनक रहा है और टीम ने चार मैचों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज की है। वहीं, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स बेहतरीन लय में मौजूद है और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

मुंबई को अंतिम चार में अपनी जगह पक्की करने के लिए इस मुकाबले में हर हाल में जीत चाहिए होगी। वहीं, केकेआर के हाथों आखिरी मैच में मिली हार के बाद दिल्ली की टीम विनिंग ट्रैक पर वापस लौटने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

बल्लेबाजों ने बढ़ाई मुंबई की टेंशन
यूएई की धरती पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। सूर्याकुमार यादव और ईशन किशन के लगातार फ्लॉप शो ने टीम की चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर सूर्याकुमार का फॉर्म में लौटना मुंबई के लिए बेहद अहम है। दिल्ली के खिलाफ रोहित अपने भरोसेमंद बल्लेबाज को एक और मौका जरूर देना चाहेंगे। रोहित खुद भी दिल्ली के खिलाफ एक बड़ी पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। क्विंटन डिकॉक टीम की तरफ से इकलौत बल्लेबाज रहे है |

जिनके बल्ले से यूएई में रन निकले हैं। सौरभ तिवारी ने पिछले मैच में 45 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर टीम में अपनी जगह कम से कम इस मैच के लिए तो पक्की कर ली है। हार्दिक पांड्या का फॉर्म में लौटना मुंबई के लिए अच्छी खबर है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी ने तो अच्छा काम किया है, पर राहुल चाहर और क्रुणाल पांड्या उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं।

पृथ्वी शॉ की फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार
चोट के चलते पिछले मुकाबला मिस करने वाले पृथ्वी शॉ के मुंबई के खिलाफ खेलने के भी कम चांस नजर आ रहे हैं और टीम मैनेजमेंट इसको लेकर कोई रिस्क भी नहीं लेना चाहेगी। ऐसे में शिखर धवन के साथ स्टीव स्मिथ की ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आ सकते हैं।

तीन नंबर पर अय्यर ने काफी दमदार प्रदर्शन किया है, तो चार और पांच की पोजीशन पर ऋषभ पंत और शिमरॉन हेटमायर की जगह पक्की दिखाई देती है। ललित यादव बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, लेकिन गेंद से उन्होंने वेंकटेश अय्यर का बड़ा विकेट निकाला थे ऐसे में टीम उनको एक और मौका जरूर देना चाहेगी। गेंदबाजी अटैक की बात करें तो आवेश खान ने पिछले मैच में तीन विकेट अपने नाम किए थे, जबकि कगिसो रबाडा और एनरिज नॉर्टजे की जोड़ी ने लगातार घातक गेंदबाजी की है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE