October 02, 2021

Join With Us


पंजाब किंग्स ने रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया : अर्शदीप सिंह और कप्तान केएल राहुल ने जीता दिल




मुंबई | ऋषि भट्ट | आईपीएल 2021 के 45वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया। केकेआर द्वारा दिए गए 166 रनों के लक्ष्य को टीम ने तीन गेंद शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया। टीम की तरफ से कप्तान केएल राहुल ने 67 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 40 रनों का योगदान दिया।

युवा बल्लेबाज शाहरुख खान ने वेंकटेश की गेंद पर सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर की 67 रनों की धमाकेदार इनिंग के बूते 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 165 रनों का टोटल खड़ा किया।

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम को कैप्टन राहुल और मयंक ने बेहतरीन शुरुआत दी। सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 70 रन जोड़े। मंयक को वरुण चक्रवर्ती ने 40 के स्कोर पर चलता किया। इसके बाद बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किए गए निकोलस पूरन (12) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वरुण का दूसरा शिकार बने।

एडम मार्करम ने कप्तान राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 45 रनों की अहम पार्टनरशिप जमाई। मार्करम को सुनील नरेन ने पारी के 16वें ओवर में शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। दीपक हुड्डा (3) तेजी से रन बनाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। राहुल आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर 67 रन बनाकर आउट हुए। शाहरुख खान 9 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुभमन गिल पारी के तीसरे ओवर में ही अर्शदीप सिंह की गेंद पर 7 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद क्रीज पर आए राहुल त्रिपाठी (34) ने वेंकटेश का अच्छा साथ निभाया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। राहुल को रवि बिश्नोई ने चलता किया।

वेंकटेश 67 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद रवि का दूसरा शिकार बने। इयोन मोर्गन का फ्लॉप शो इस मैच में भी जारी रहा और वह सिर्फ 2 रन ही बना सके। नीतीश राणा ने 18 गेंदों में 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी। आखिरी के पांच ओवरों में केकेआर ने 43 रन बनाकर अपना चार बड़े विकेट गंवाए। जिसके चलते टीम एक बड़े टोटल तक नहीं पहुंच सकी।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE