October 01, 2021

Join With Us


कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स : पंजाब के लिए करो या मरो का मुकाबला,होगी आज काटे की टकर




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होगा। पंजाब किंग्स इस समय प्वॉइंट टेबल में छठे नंबर पर है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स प्वॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है। केकेआर ने 11 मैचों में से 5 मैच जीते है वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 11 मैचों में से 4 मैच जीते हैं। दोनों के लिए ये मैच महत्वपूर्ण है।

पंजाब किंग्स अगर आज का मैच हारती है तो उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बहुत कम रह जाएगी। वहीं केकेआर की कोशिश होगी कि वो यूएई लेग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखे।

कोलकाता ने यूएई लेग में अपने चार मुकाबलों में से तीन मैच जीते हैं। उसने मुंबई इंडियंस, रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स को मात दी है| पंजाब किंग्स के लिए ये मैच करो या मरो का है।

पंजाब किंग्स ने यूएई लेग में तीन में से एक मुकाबला जीता है और दो हारे हैं। पंजाब ने हैदाराबाद को हराया है जबकि उसे राजस्थान और मुंबई के खिलाफ हार मिली है।

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2021 का 45वां मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 1 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकेंगे?

इस मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE