September 30, 2021

Join With Us


चिकन टिक्का खाया , 1.5 लाख का मिला बिल : जानें किस रेस्टॉरेंट में है इतना महँगा खाना




चेन्नई | न्यूज़ डेस्क |दुनिया में कई तरह के वीयर्ड फ़ूड आइटम्स के बारे में आपने पढ़ा होगा|कहीं लाखों की चिकन बिरयानी सर्व होती है तो कहीं एक पान की कीमत में सैकड़ों लोग खाना खा सकते हैं|आज हम जिस रेस्त्रां की बात कर रहे हैं, वो अपने महंगे मेन्यू कार्ड के लिए चर्चा में है|इस रेस्त्रां में एक-एक फ़ूड आइटम की कीमत सुनकर आपका मुंह खुला रह जाएगा|शेफ साल्ट बे ने लंदन में ये नया रेस्त्रां खोला है|यहां के डिशेस की कीमत लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है|साल्ट बे को इन दिनों अपने नए रेस्त्रां की वजह से काफी विरोध सहना पड़ रहा है|

लंदन के नुस्र-एट सटीकहाउस की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है|इसे खोलने वाले साल्ट बे को रेस्त्रां के डिशेज के महंगे दाम की वजह से लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है|इस रेस्त्रां के मेन्यू कार्ड में शामिल लगभग हर डिश की कीमत हजारों से लेकर लाखों में है|साल्ट बे का असली नाम नुसरत गोके एर्ज़ुरूम है|शेफ ने 23 सितंबर को ही लंदन में इस रेस्त्रां की शुरुआत की, जो अब काफी चर्चा में है|

सर्व होता है सबसे महंगा खाना
कुछ समय पहले ही इस रेस्त्रां में खाने गए एक शख्स ने यहां का बिल शेयर किया था|उसके बिल में एक गिलास कोक की कीमत 9 सौ रुपये थी|इसके अलावा हर डिश के बदले ऐसे ही पैसे वसूले गए थे. लेकिन लोगों को ये नहीं पता कि शख्स ने फिर भी सस्ते आइटम आर्डर किये थे|इस रेस्त्रां चिकन टिक्का आर्डर किया, तो पछताते रह जाएंगे|इस रेस्त्रां में डेढ़ लाख का एक प्लेट चिकन टिक्का सर्व किया जाता है|जी हां, वैसे तो इसकी कीमत 1 लाख 34 हजार है|लेकिन टैक्स के साथ आपको लगभग डेढ़ लाख रूपये चुकाने होंगे|

टिकटोक यूजर @berna_jk ने इस रेस्त्रां के अंदर मिलने वाली महंगी डिसेज की झलक लोगों को दिखाई. यहां लोगों को सोने के परत वाला बर्गर और सोने के वर्क से ढंका टिक्का खाने के लिए दिया जाता है|गोल्ड प्लेटेड होने की वजह से यहां के आइटम अपने आप महंगे हो जाते हैं. शख्स ने शेफ को ही चिकन टिक्का सर्व करते हुए दुनिया को दिखाया|शख्स ने मांस के टुकड़े पर सोने की परत चढ़ाई और उसे चाकू से काटकर कस्टमर को प्लेट में सर्व किया|इस रेस्त्रां का लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने पूछा कि क्या वो इन्स्टालमेन्ट पर बिल चुका सकता है|वहीं एक शख्स ने कहा कि इस जगह खाने के लिए उसे लोन लेना पड़ जाएगा|एक शख्स ने पूछा कि रेस्त्रां में पानी और हवा का क्या चार्ज है? बता दें कि शेफ साल्ट बे 2017 में अचानक इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे|उन्होंने एक वीडियो में जिस तरह से डिश में नमक मिलाया था, उसके बाद उन पर कई मीम बनाए गए|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE