नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | भारतीय टीम ने स्पेन को 2.5- 1.5 से हराकर फिडे विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप में पहली जीत दर्ज कर ली है| पहले दौर में अजरबैजान से 2.2 से ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय महिला टीम ने पूल ए में दूसरा मैच जीता| भारत की आर वैशाली ने स्पेन की सबरीना वेगा गुटिरेज को हराया |
टीम की नंबर एक खिलाड़ी द्रोणवल्ली हरिका ( Harika Dronavalli Chandra) ने अन्ना एम के खिलाफ ड्रॉ खेला | वहीं भक्ति कुलकर्णी और मैरी अन गोम्स के मुकाबले भी ड्रॉ रहे. भक्ति ने मारिया फ्लोरिस और गोम्स ने मार्ता गार्शिया मार्टिन से ड्रॉ खेला |
तीसरे राउंड में भारत का सामना आर्मेनिया से
अन्य मुकाबलों में रूस ने फ्रांस को 3.5- 0.5 से हराया जबकि आर्मेनिया ने अजरबैजान से 2.2 से ड्रॉ खेला. रूस 7. 5 अंक लेकर शीर्ष पर है |
आर्मेनिया 4.5 अंक के साथ दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है | भारत के भी 4.5 अंक है | दोनों पूल से चार चार टीमें प्लेआफ खेलेंगी. तीसरे राउंड में भारत का सामना अब आर्मेनिया से होगा |