September 27, 2021

Join With Us


आज आमने-सामने होंगी सनराइजर्स हैदराबाद & राजस्थान रॉयल्स : ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | आईपीएल 2021 में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स है। हैदराबाद इस लीग से लगभग बाहर हो चुका है, जबकि राजस्थान इस मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगा।

अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से 33 रन से हार का सामना कर चुकी राजस्थान रॉयल्स को सोमवार को हैदराबाद से बचके रहना होगा, क्योंकि उसके पास अब गंवाने के लिए कुछ नहीं बचा है।

राजस्थान इस समय आठ प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर है। इस मुकाबले में जीत राजस्थान को प्लेऑफ की होड़ में बनाए रखेगी, जबकि एक और हार पर राजस्थान के लिए अपने बचे सभी चार मैच जीतना जरूरी हो जाएगा। हैदराबाद की बात करें तो उसे पिछले मुकाबले में शारजाह में पंजाब किंग्स के हाथों रोमांचक मुकाबले में पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

हैदराबाद ने पंजाब को मात्र 125 रनों पर रोका था, लेकिन आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 120 रन ही बना पाई और नौ मैचों में आठवीं हार के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की होड़ से लगभग बाहर हो गई।

इस मैच में राजस्थान के प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने के चांस नहीं हैं, जबकि हैदराबाद उन खिलाड़ियों को मौका दे सकती है, जिन्हें अब तक मौका नहीं मिला है। इसमें सबसे पहला नाम जेसन रॉय का है। इंग्लैंड के धुआंधार बल्लेबाज को दिग्गज डेविड वॉर्नर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे केदार जाधव की जगह प्रियम गर्ग ले सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन- केन विलियमसन (कप्तान), जेसन रॉय, ऋद्धिमान साहा, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, तबरेज शम्सी, कार्तिक त्यागी, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE