मुंबई | ऋषि भट्ट | पोर्न देखना लोगों को चाहे जितना भी आकर्षक लगे मगर इसकी लत बेहद बुरी होती है | डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स भी यही कहते हैं कि पोर्न देखना तब तक ही ठीक है जब तक कि वो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर हावी ना होने लगे | पोर्ट एडिक्शन सुनने में मामूली शब्द लग सकता है मगर ये किसी की भी जिंदगी खराब कर सकता है क्योंकि लोग वास्तविक्ता में ना जीकर एक आभासी दुनिया में जीने लगते हैं और उन्हें लगता है कि एडल्ट फिल्मों में दिखाई गई चीजें सच्ची होती हैं | एक महिला का पति भी पोर्न एडिक्ट था और जब उसे इसके बारे में पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई |
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना की रहने वाली 33 वर्षीय जोलीन विन ने डेली स्टार से बात करते हुए कहा कि जब उनकी शादी को 5-6 साल हो गए तब एक दिन उनके पति ने उनको अचानक से बताया कि उन्हें पोर्नोग्राफी देखना का एडिक्शन है|
पति ने कहा कि वो काफी वक्त से जोलीन को बताना चाहते थे कि उनको एडल्ट कंटेंट देखने की लत है मगर वो बता नहीं पा रहे थे | हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि जोलीन को इसमें कुछ भी करने की जरूरत नहीं है और वो खुद इसपर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं |जब जोलीन को इस बात का पता चला तो वो दंग रह गईं | उन्हें लगा कि आखिर उनमें ऐसी क्या कमी है कि उनके पति को ऐसी चीजें देखनी पड़ रही हैं | जोलीन को ऐसा लगा कि उनके पति उन्हें चीट कर रहे हैं | वो बेहद परेशान रहने लगीं और खुद में बदलाने के बारे में सोचने लगीं उन्होंने कहा कि उनके अंदर कॉन्फिडेंस की कमी भी होने लगी |
5 बच्चों की मां जोलीन ने कहा कि वो चाहती थीं कि वो अपने पति की एडिक्शन को कैसे भी दूर करें और उसके लिए वो प्रयास करने लगीं | वो अपने पति से काउंसलिंग या थेरेपी सेशन लेने के लिए कहने लगीं मगर पति का कहना था कि वो खुद से ही इसे दूर करेंगे |
पति की लत से लड़ते-लड़ते एक रोज जोलीन को ऐसा लगा कि उनकी जिंदगी पूरी तरह से पति की लत के चारों तरफ घूम रही है. इस वजह से उन्होंने फैसला किया कि वो खुद को दोष देना बंद करेंगी और ऐसी महिलाओं को ट्रेनिंग देंगी जो उन्हीं की स्थिति में हैं |जोलीन ने अपनी ऑनलाइन कोचिंग क्लासेस शुरू कर दीं और इस फील्ड में सर्टिफिकेट भी हासिल किया और अब वो ऐसी महिलाओं को मोटीवेट करती हैं |
जिनके पति पोर्न एडिक्ट हैं| लाइफ कोच के तौर पर वो उन महिलाओं को शर्मिंदगी और सेल्फ डाउट में फंसने से बचाती हैं और उन्हें ये सिखाती हैं कि उनकी जिंदगी पति की लत पर निर्भर नहीं करती | स्क्रीन पर दिखने वाली चीज से उन्हें खुद पर डाउट नहीं करना चाहिए | इस बीच जोलीन के पति भी अपने एडिक्शन से लड़ने में कामयाब हो रहे हैं और काफी हद तक उन्होंने इस एडिक्शन पर जीत हासिल की है |