September 26, 2021

Join With Us


अपनी आंखों से मोमबत्ती बुझा देती है महिला : जानें कैसे अभिशाप को बनाया वरदान




मुंबई | ऋषि भट्ट | क्या आपने कभी किसी को अपनी आंख से मोमबत्ती बुझाते देखा है? आजतक लोगों को आपने मुंह से मोमबत्ती बुझाते देखा होगा | लेकिन इंग्लैंड में रहने वाली दो बच्चों की मां एमा अपनी एक आंख से मोमबत्ती फूंक कर बुझा देती है | कैंसर की वजह से उसकी एक आंख निकाल दी गई थी | अब उसमें सिर्फ एक छेद हो गया है | इसी छेद से एमा मोमबत्ती बुझा देती है | आंखो से मोमबत्ती बुझाते कई वीडियोज एमा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है |

जून 2018 में हुई सर्जरी के बाद से एमा एक आंख के साथ जी रही है | एमा को रेयर ट्यूमर हो गया था जिसे Mesenchymal Chondrosarcoma कहते हैं | डॉक्टर्स ने एमा को बताया था कि वो इंग्लैंड में रहने वाली इकलौती शख्स थी, जो 15 साल तक इस ट्यूमर के साथ जी रही थी | उसके लेफ्ट आंख में सालों तक ट्यूमर पलता रहा | इसकी जानकारी एमा को तब हुई जब वो अस्पताल गई | अचानक ही उसकी आंख सूजने लगी थी | तब जाकर इस कैंसर के बारे में पता चला |

सर्जरी से निकालनी पड़ी आंख
एमा का ट्यूमर 15 साल पुराना हो गया था , 2017 में ही अचानक एमा को आंख में दर्द हुआ था | लेकिन उसकी पुरानी तस्वीरों के आधार पर डॉक्टर्स ने एमा को बताया कि उसका ट्यूमर काफी पुराना था | इंग्लैंड के टॉप सर्जन ने ट्यूमर को ऑपरेट किया | एमा की लेफ्ट आंख निकालनी पड़ गई | अगर ऐसा नहीं किया जाता तो कैंसर अन्य पार्ट्स में भी फ़ैल जाता | लेकिन जान बचाने के लिए डॉक्टर्स ने उसकी आंख निकाल दी | अभी एमा की आंखों का कनेक्शन उसके लंग्स से कर दिया गया है | इसे भी अब सर्जरी के जरिये ऑपरेट किया जाएगा |

टाइम पास के लिए बनाया टिकटोक
एमा ने अपनी आंख में हुए छेद से क्रिएटिविटी निकाल ली , उसने आंख की छेद से मोमबत्ती फूंकना सीख लिया | एमा ने टिकटोक अकाउंट बनाया है, जिसमें वो अपने वीडियोज शेयर करती रहती है | एमा के हजारों फॉलोवर्स हैं, जो उनके बनाए वीडियो काफी पसंद करते हैं | उसके एक वीडियो को 15 मिलियन व्यूज मिले थे | लोगों को एमा के वीडियोज काफी इंस्पायरिंग लगते हैं | एक शख्स को प्रेरणा बताया | अपनी हालत पर एमा ने कहा कि उसे अपनी चिंता नहीं है , उस उसे डर है कि कहीं ये कैंसर उसके बच्चों को ना हो | इसके लिए अभी से ही एमा सतर्क होकर उनकी टाइम टू टाइम जांच करवाती रहती है |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE