मुंबई | ऋषि भट्ट | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 36वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 33 रन से हरा दिया। अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 155 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 21 रन ही बना सकी और दिल्ली ने 33 रन से इस मैच को जीत लिया।
राजस्थान की ओर से कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 53 गेंदों पर 8 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 70 रनों की पारी खेली। दिल्ली के लिए एनरिक नॉर्टजे ने दो विकेट लिए। उनके अलावा रविचंद्रन अश्विन, कैबिसो रबाडा, अक्षर पटेल और आवेश खान को एक-एक सलफता मिली।
इस जीत के बाद दिल्ली फिर से तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। दिल्ली के 10 मैचों से अब 16 अंक हो गए हैं और वह प्लेआफ में पहुंचने के काफी करीब पहुंच गई है।