September 11, 2022

Join With Us


पितृ पक्ष में इन संकेतों से जानें पूर्वज खुश हैं या नहीं : जानिए क्या है संकेत




मुंबई |हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी |इस समय पितृ पक्ष चल रहा है | पितृ पक्ष 11 सिंतबर से 25 सितंबर तक चलेगा | हिंदू धर्म में पूर्वजों की शांति के लिए पितृ पक्ष में तर्पण और श्राद्ध किया जाता है | लेकिन आपके तर्पण से आपके पूर्वज खुश हैं या नहीं, ये जानना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर आपके पितर आपसे खुश नहीं हैं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है |

धन हानि की संभावना भी रहती है । पितृ पक्ष को लेकर विष्णु पुराण में क्या कहा गया है?जान लें कि पितृ पक्ष में कौवे का बहुत महत्व होता है |

विष्णु पुराण में श्राद्ध पक्ष में कौवे को भोजन करवाने की बात कही गई है | कौआ पितरों का प्रतीक माना जाता है | पितृ पक्ष के दौरान आप कौवे की मदद से जान सकते हैं कि आपके पूर्वज आपसे प्रसन्न हैं या नहीं | बता दें कि श्राद्ध पक्ष में अगर आपके घर की छत पर कौआ चोंच में फूल-पत्ती लेकर बैठता है तो इसका मतलब है कि पूर्वज आपसे खुश हैं और आपकी मनोकामना पूरी होगी |

इसके अलावा अगर गाय की पीठ पर बैठकर कौआ चोंच रगड़ता हुआ दिखे तो आपको खाने में स्वादिष्ट खाना मिलता है | अगर कौआ चोंच में सूखा तिनका लिए हुए दिखता है तो आपको धन लाभ होगा | अगर कौआ अनाज के ढेर पर बैठा हुआ दिखे तो आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी |

अगर कौआ सुअर की पीठ पर बैठा हुआ दिखता है तो बिजनेस में बड़ा फायदा होगाअगर कौआ दाईं ओर से उड़कर बाईं तरफ आ जाए और खाना खा ले तो आपकी यात्रा सफल होगी | अगर कौआ खाना खाने के बाद अपना सिर खुजलाए तो आपका अटका काम पूरा हो जाएगा और कामयाबी मिलेगी | इन संकेतों से पता चलता है कि आपके पूर्वज आपसे खुश हैं |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE