मुंबई | ऋषि भट्ट |आईपीएल-14 (IPL-14) के दूसरे चरण में आज यानी कि सोमवार को KKR और RCB के बीच मुकाबला होगा | यह मुकाबला आबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा | KKR टीम की कप्तानी इयोन मोर्गन और RCB की कप्तानी विराट कोहली संभालेंगे | वहीं कल के मैच में 20 रनों से धोनी की कप्तानी वाली टीम यानि CSK ने बाजी मारी |
बता दें कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम RCB आठ टीमों की तालिका में 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है, वहीं इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम सातवें स्थान पर है | आज देखना ये होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है | विराट कोहली अपनी जगह बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेंगे वहीं इयोन मोर्गन भी आज का मैच अपने खाते में डालने की कोशिश करेंगे. दोनों टीमों में क्रिकेटर शामिल हैं |
केकेआर: इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, गुरकीरत सिंह मान, करुण नायर, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, पवन नेगी, एम प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, शिवम दुबे, टिम साउदी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, शाकिब अल हसन, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, शेल्डन जैक्सन, टिम सीफर्ट |
आरसीबी: विराट कोहली (कप्तान), नवदीप सैनी, ग्लेन मैक्सवेल, डैन क्रिस्टियन, रजत पाटीदार, दुष्मंत चमीरा, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन बेबी, वाहिंदु हसरंगा, जॉर्ज गार्टन, युजवेंद्र चहल, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, काइल जैमीसन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, टिम डेविड, आकाश दीप, एबी डिविलियर्स। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होगा |