December 08, 2020

Join With Us


"आधा घंटा रोज" फिटनेस मुहिम : साइकिलिंग और वॉलीबॉल से फिट बनेगा इंडिया




लांजी | न्यूज़ डेस्क | किरनापुर ग्रामीण युवा केंद्र और खेल और युवा कल्याण विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग किरनापुर के संयुक्त मार्गदर्शन एवं आदेश अनुसार एवं प्राचार्य उत्कर्ष विद्यालय श्रीमती अनीता तारण मैडम, जिला खेल अधिकारी रविंद्र ठाकुर एवं युवा समन्वयक योगिता कृष्णन, ब्लॉक क्रीडा प्रभारी हरीश धुवारे एवं सूर्योदय स्पोटिंग क्लब के वरिष्ठ खिलाड़ी अजय मर्सकोले एवं वॉलीबॉल कोच योगेश फुलबांधे के सहयोग एवं मार्गदर्शन में खिलाड़ियों, युवाओं एवं आमजन को फिटनेस का संदेश देने हेतु 01 दिसंबर से 31 दिसंबर तक फिटनेस का "डोज आधा घंटा रोज "अभियान के तहत बेसिक स्कूल ग्राउंड में वॉलीबॉल खिलाड़ियों द्वारा प्रतिदिन युवाओं को फिटनेस का संदेश दिया जा रहा है एवं किरनापुर के युवाओं को खेलों के प्रति जागृत करने हेतु एवं साइकिलिंग एवं दैनिक व्यायाम को अपने दैनिक दिनचर्या मैं शामिल करने हेतु कल प्रचार किया गया।

खिलाड़ियों को प्रतिदिन आधा घंटा फिटनेस के व्यायाम जैसे जंपिंग एक्साइज, शटल रन, रस्सी कूद, योगा का संदेश एवं अभियान युवा समन्वयक द्वारा देकर हेतु प्रेरित एवं खिलाड़ियों द्वारा साइकिल चलाकर संदेश एवं प्रेरित किया गया। कोविड-19 वैश्विक महामारी करोनाकाल में आमजन एवं युवाओं ने अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता ना लेकर अन्य बीमारियों को भी आमंत्रित किया है । जिससे हमको अपने शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु लिए ग्रामीण युवा केंद्र खेल विभाग व शिक्षा विभाग की "आधा घंटा रोज" फिटनेस मुहिम से जुड़ने के लिए "आधा घंटा "व्यायाम से युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस फिट इंडिया फिटनेस अभियान के तहत निरंतर एक माह तक अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को उनकी शारीरिक क्षमता, फिटनेस टेस्ट, ग्राउंड अनुशासन आदि योग्यता के आधार पर खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE