नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | भारतीय टीम के कप्तान Virat Kohli ने अपने पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है उन्होंने एलान किया कि वह अक्टूबर-नवंबर में UAE में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारत के टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे. हालांकि स्टार बल्लेबाज ने साफ किया कि वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भारत का नेतृत्व करना जारी रखेंगे Virat Kohli ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है|
इसके साथ ही विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने मुख्य कोच रवि शास्त्री और रोहित शर्मा सहित उनके साथियों से सलाह लेने के बाद यह फैसला किया कोहली ने कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह को अपने फैसले से अवगत करा दिया था |
Virat के कप्तानी पद छोड़ने के बाद भारतीय टीम की कमान किसके हाथ में जाएगी ये आने वाला वक्त ही बताएगा. हालांकि भारतीय टीम के कप्तान बनने की रेस में रोहित शर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा हैं. रोहित शर्मा उत्तराधिकारी के रूप में कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं |
बता दें कि Virat Kohli ने ट्वीट करते हुए लिखा कि – मैं न केवल भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बल्कि अपनी पूरी क्षमता के साथ भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करने के लिए भाग्यशाली रहा हूं. मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में मेरे सफर में मेरा साथ दिया. मैं उनके बिना यह नहीं कर सकता था – लड़के, सहयोगी स्टाफ, चयन समिति, मेरे कोच और प्रत्येक भारतीय जिन्होंने हमारे जीतने के लिए प्रार्थना की |
इस कार्यभार को समझना बहुत महत्वपूर्ण बात है और पिछले 8-9 वर्षों में सभी 3 प्रारूपों में खेलने और पिछले 5-6 वर्षों से नियमित रूप से कप्तानी करने पर मेरे अत्यधिक कार्यभार को देखते हुए, मुझे लगता है कि मुझे भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार होने के लिए खुद को स्थान देने की आवश्यकता है. टेस्ट और वनडे क्रिकेट में मैंने टी20 कप्तान के तौर पर अपने समय में टीम को सब कुछ दिया है और आगे बढ़ने वाले बल्लेबाज के तौर पर मैं टी20 टीम के लिए ऐसा करना जारी रखूंगा |
बेशक, इस निर्णय पर पहुंचने में बहुत समय लगा. अपने करीबी लोगों, रवि भाई और रोहित, जो नेतृत्व समूह का एक अनिवार्य हिस्सा रहे हैं, के साथ बहुत चिंतन और चर्चा के बाद, मैंने अक्टूबर में दुबई में इस टी 20 विश्व कप के बाद टी 20 कप्तान के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया है. मैंने सभी चयनकर्ताओं के साथ सचिव जय शाह और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली से भी इस बारे में बात की है | मैं अपनी पूरी क्षमता से भारतीय क्रिकेट और भारतीय टीम की सेवा करता रहूंगा |