December 06, 2020

Join With Us


बॉक्सर विजेंदर सिंह पहुँचे सिंघु बॉर्डर , किसानों को दिया समर्थन : सरकार नहीं मानी तो खेल रत्न पुरस्कार लौटाने की दी चेतावनी




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | कृषि कानूनों को लेकर करीब 10 दिनों से चल रहे आंदोलन, सरकार से विफल वार्ता और कड़कड़ाती ठंड के बावजूद हजारों की संख्या में दिल्ली एनसीआर पहुंचे किसानों का विरोध लगातार जारी है। रविवार सुबह से ही किसान सिंघु, टीकरी, दिल्ली गाजियाबाद, चिल्ला व अन्य बॉर्डरों पर डटे हुए हैं। शनिवार को एक बार फिर केंद्र के साथ वार्ता बेनतीजा रहने पर किसानों में रोष पनप गया। बॉर्डरों पर डटे किसानों ने एलान कर दिया है कि वह आंदोलन को तेज करेंगे और बगैर मांग पूरी हुए वापस नहीं जाएंगे।


मैं राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार वापस कर दूंगा: विजेंदर सिंह
किसानों के आंदोलन के समर्थन में बॉक्सर विजेंदर सिंह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इन काले कानूनों को वापस नहीं करती है तो मैं अपना राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार वापस कर दूंगा, जो कि राष्ट्र का सर्वोच्च खेल सम्मान होता है।

https://twitter.com/ANI/status/1335497009034264579?s=20




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE