मुंबई | ऋषि भट्ट | भारत ने क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान में इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में हरा दिया है भारत लार्ड्स के मैदान में पहली बार कपिल देव की कप्तानी में 1986 में जीता था दूसरी जीत के लिए उसे 28 साल इंतजार करना पड़ा जीत मिली एम एस धोनी की कप्तानी में 1914 में इस टीम में वर्तमान कप्तान विराट कोहली भी शामिल थे वहीं तीसरी जीत के लिए 7 साल का इंतजार भारत को करना पड़ा जीत मिली देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के दूसरे दिन विराट एंड कंपनी की युवा टीम को जिसने आजादी के जश्न में चार चांद लगा दिए |
भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रन से हराकर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 272 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड 120 रन पर आउट हो गई। मोहम्मद सिराज ने 4/32 के आंकड़े दर्ज किए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट झटके, क्योंकि भारत ने लॉर्ड्स में अपने 19 टेस्ट में सिर्फ तीसरी बार जीत हासिल की। इस जीत के साथ, ट्रेंट ब्रिज में बारिश से प्रभावित ड्रॉ के बाद, आगंतुकों ने पांच मैचों की इस श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली है। लीड्स के हेडिंग्ले में तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से शुरू हो रहा है।
भारत इस मैच में 4 तेज गेंदबाजों की पेश बैटरी के साथ उतरा था मैच के शुरुआत में विराट के इस फैसले की सभी ने आलोचना की थी लेकिन विराट का फैसला मैच के अंतिम दिन सही साबित हुआ जब विराट ने इंग्लैंड को मैच बचाने के लिए 60 ओवर दिए और अपने तेज गेंदबाजों पर विश्वास जताते हुए इतने ही ओवरों में इंग्लैंड के 10 विकेट हासिल करने के लिए मौका उपलब्ध कराया शुरू के ओवरों में ही बुमराह और मोहम्मद शमी इंग्लैंड के 2 विकेट निकाल कर अपने इरादे जता दिए रही सही कसर मोहम्मद सिराज ने पूरी कर दी मैच के शुरुआत में केएल राहुल रोहित शर्मा ने भारत को बेहतर स्थिति में रखा तो इंग्लैंड को उनके कप्तान जो रूट ने मजबूत बनाए रखा दूसरी पारी में अजिंक्य रहाणे पुजारा ने धीमी और मजबूत पारी खेली |
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी और जसप्रीत बुमराह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके अंग्रेज गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए रही सही कसर भारतीय तेज गेंदबाजों ने पूरी करके यह जता दिया भारत और स्पिनरों की मदद से नहीं तेज गेंदबाजों की मदद से टेस्ट में जीत भी हासिल कर सकता है एक बार फिर से भारतीय टीम को बधाई |