नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | भारत की पीवी सिंधु ने चीन की ही बिंग जिओ को 53 मिनट में 21-13, 21-15 से हराकर भारत को कांस्य पदक दिलाया। 2016 के रियो खेलों में उनके ऐतिहासिक रजत के साथ यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है। पी वी सिंधु ओलंपिक्स में 2 पदक जितने वाली पहली भारतीय बनी |
भारत के पास अब चल रहे ओलंपिक में दो पदक (1 रजत और 1 कांस्य) हैं। इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने खेलों में रजत पदक जीता था।