मुंबई | मनिंदर सिंह | मुंबई इंडियंस (MI) ने एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीत लिया है | दुबई में मंगलवार रात आईपीएल के 13वें सीजन के फाइनल में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात दी | मुंबई ने पहले तो दिल्ली को 156/6 रनों पर रोका और फिर 18.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य (157 रन) हासिल कर लिया | कप्तान रोहित शर्मा ने 68 रनों (51 गेंदें, 5 चौके, 4 छक्के) की जोरदार पारी खेली |
मुंबई इंडियंस लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनी | उसने कुल 5वें खिताब पर कब्जा जमाया | मुंबई इससे पहले 2013, 2015, 2017, और 2109 में आईपीएल चैम्पियन रही थी | ये पांचों खिताब उसने रोहित शर्मा की कप्तानी में हासिल किए है | पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना अधूरा रहा | दिल्ली ने 13 साल में पहली बार चैम्पियन बनने का मौका गंवा दिया |