July 22, 2021

Join With Us


प्लांट में मिला BSP कर्मी का शव : शादी के लिए ढूंढने निकला था लड़की




भिलाई | जगजीत सिंह | दुर्ग जिले के भिलाई स्टील प्लांट(BSP) के एसएमएस-2 के कास्टर-6 में एक कर्मचारी का शव मिला है। कर्मचारी की पहचान जगत राम उईके के रूप में की गई। जगत राम दो दिनों से गायब था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच में जुट गई है।

सीएसपी राकेश जोशी ने बताया कि मामले की जांच हत्या और सुसाइड एंगल दोनों तरह से की जा रही है। हमारी टीम मंगलवार से खोजबीन में लगी हुई थी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक CISF के सूत्रों की माने तो बुधवार की शाम को तकरीबन 4 बजे के आसपास SMS-2 के कास्टर-6 में एक केबिन है। इसकी ऊंचाई तकरीबन 30 फीट के आसपास है। केबिन में मेंटिनैंस के लिए बीच-बीच में कर्मचारी आते-जाते हैं। बुधवार को भी एक कर्मचारी वहां पर गया, तो उसे बदबू आई।

उसने तुरंत CISF को जानकारी दी। CISF और पुलिस की टीम पहले ही जगत राम की खोजबीन में लगी हुई थी। टीम नजदीक जाकर देखी तो जांच की। शव का पंचनामा करके पीएम के लिए भेजा गया। इस मामले में पुलिस की फॉरेंसिक टीम व अधिकारी जांच में जुटे हैं।

मृतक जगत राम का आखिरी बार प्लांट में दिखाया था लोकेशन | छावनी पुलिस ने सोमवार देर रात 53 साल के BSP कर्मी जगत राम उइके की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। कर्मी सोमवार शाम 4 बजे से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था।

मंगलवार रात करीब 9 बजे उसकी कार प्लांट के अंदर खड़ी मिली। उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी प्लांट के अंदर बता रही थी। लेकिन रात 10.45 बजे तक उसका पता नही चल पाया था। आज सुबह डॉग स्क्वाड की मदद से उसकी तलाश की गई।

मृतक जगत राम ने सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे हाफ डे कि अनुमति लेकर घर चला गया था। इसके बाद वह अपने बच्चों के साथ खुदकी शादी के लिए लड़की देखने गया। दोपहर करीब 3.30 बजे उसके अपने बच्चों की घर पर छोड़ा। परिचित से मिलकर घर लौटने का बोल कर चला गया।

इसके बाद वह सोने चांदी के जेवर लेकर प्लांट के अंदर चला गया। इसके बाद घर नहीं लौटा। इस पूरे घटना क्रम की पुलिस जांच कर रही है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE