बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग एवं जिला खेल अधिकारी रविंद्र ठाकुर के आदेश अनुसार जिला कराते प्रशिक्षण केंद्र खेल विभाग में 31 अक्टूबर को स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉक्टर श्रीमती उमा परते सहायक संचालक, मुख्य अतिथि डॉक्टर अनीता पाराशर एवं विशिष्ट अतिथि श्री साधुराम चमकेल नगर पालिका, एवं आकाश भारद्वाज नगर पालिका एवं पुलिस विभाग से विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रेवती वरकडे की उपस्थिति में सभी खिलाड़ियों एवं अतिथियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सुरक्षा की भावना एवं देश की मजबूती के लिए शपथ एवं संकल्प दिलाया गया । खेल के माध्यम से खिलाड़ियों में एकता की भावना का बढ़ावा मिलता है इसके बारे में सभी कराते खिलाड़ियों को बताया गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर खेल विभाग कराटे सेंटर बालाघाट द्वारा सभी अतिथियों जो करोना वारीयर के रूप में उपस्थित होकर अपनी सेवाएं वर्तमान मैं भी दे रहे हैं, उनका सम्मान माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ से किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु खिलाड़ियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला खेल कराते प्रशिक्षक सजीद्र कृष्णन एवं आभार कोच रमिता धामले द्वारा किया गया । हर्ष की का विषय है कि खेल कराते सेंटर के खिलाड़ियों द्वारा 31 अक्टूबर को फॉरेस्ट रोड मेंजिला खेल अकादमी द्वारा एथलेटिक 5 किलोमीटर दौड़, ओपन प्रतियोगिता में कराटे सेंटर के खिलाड़ी डिंपल मंदेरेले ने पांचवा स्थान और, रेवती वरकडे ने आठवां स्थान, सुरभि बिसेन ने सातवां स्थान प्राप्त किया एवं पवित्रा महेश्वर ,वर्षा टैंभुर्ने, जितेंद्र वरकडे का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।