June 30, 2026

Join With Us


भाजपा सरकार अपराध रोकने में हैं नाकाम : वंदना राजपूत

घर में घुसकर गोली मारी जा रही, आदमी को जलाया जा रहा जिंदा




रायपुर | मीनल केडेकर |  बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश की जनता को भयमुक्त वातावरण देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। राजधानी रायपुर में एक ही दिन में 12 घंटे के भीतर तीन-तीन हत्या, लूट, चाकूबाजी, चैन स्नैचिंग की घटनाएं इस बात का प्रमाण है कि भाजपा के कुशासन में आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है। एक ही दिन में राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, खमतराई, भाठागांव और डब्लूआरएस कालोनी में लाशें मिली हैं। सरेआम चैन स्नैचिंग, चाकूबाजी, उठाईगिरी की घटनाएं इस सरकार और प्रशासन की क्षमता पर सवाल उठाता है। कमिश्नरी सिस्टम केवल ट्रैफिक नियमों का डर दिखाकर चालानी कार्यवाही और कमिशन वसूली तक ही सीमित है, आम जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिला। भाजपा की सरकार में पूरा छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ में तब्दील हो गया है, अपराधियों में कानून और पुलिस का खौफ खत्म हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि राज्य की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था बढ़ते अपराध डराने लगे है। सक्ती में एक युवती को उसके घर में घुसकर गोली मार दी गयी। इसके पहले कोरिया के सोनहत में चार व्यक्तियों को जिंदा जला दिया गया। जैजेपुर में दो भाइयों को घर में घुसकर गोली मार दिया गया। पेण्ड्रा के कोटमी बाजार में सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रदेश में कोई जिला नहीं जहां पर रोज हत्या, लूट, बलात्कार, चाकूबाजी की घटना नहीं हो रही है। राजधानी रायपुर के ही गंज थाना क्षेत्र में सरेआम चाकूबाजी हुई, एक युवक की हत्या हो गई, उनसे जेवरात लूट लिए गए। बिन्द्रानवागढ़ के देवभोग में महिला समेत परिवार के चार सदस्यों पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया, महिला की गर्दन पकड़ कर ब्लेड चला दिया गया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, मौके पर मौजूद उनके दोनों बेटे और पति गंभीर रूप से घायल हो गये थे। यह घटनाएं डरावनी है, सरकार कब मानेगी की कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद 1 दर्जन से अधिक लोगों की गोली मार कर हत्या हुई। अकेले राजधानी में 8 गोली कांड हुआ, बिलासपुर, कोटमी-पेण्ड्रा गौरेला, दुर्ग में, राजधानी रायपुर में, मस्तुरी, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कवर्धा में लोगों को सरेआम गोली मार कर हत्या हुई। राजधानी के हीरापुर में सरेआम बम से हमला होता है। राजधानी के बिरगांव में बम बनाया जा रहा था। पुलिस और सरकार अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रहे।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध बेतहाशा बढ़ रहे हैं। भिलाई में युवती के साथ गैंगरेप और हत्या, सूरजपुर में गैंगरेप इसी हफ्ते की घटना है, भाजपा की सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ में औसतन 9 से 10 दुष्कर्म की घटनाएं प्रतिदिन घट रही है। कानून व्यवस्था के मामले में यह सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।




Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE