June 24, 2026

Join With Us


अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार

बिक्री की रकम 20,780 रुपये तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद




दुर्ग | मनविंदर सिंह भाटिया | दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत अवैध शराब के परिवहन, तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 21 एवं 22.06.2026 को थाना उतई, रानीतराई, खुर्सीपार एवं छावनी क्षेत्र में प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पृथक-पृथक स्थानों पर दबिश देकर कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना उतई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतोरा में आरोपी पुरेंद्र ठाकुर एवं शिवराम यादव को मोटर सायकल में 32 पौवा अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया। मुक्तिधाम रोड पतोरा से आरोपी दिलेश कुमार पारधी के कब्जे से 30 पौवा अवैध शराब जप्त की गई।

थाना रानीतराई क्षेत्र अंतर्गत आरोपी नोगेंद्र बंजारे को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 138 पौवा शोले प्लेन, 42 पौवा शोले मसाला एवं 23 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब कुल 203 पौवा तथा बिक्री रकम 700 रुपये जप्त किए गए। थाना खुर्सीपार क्षेत्र में आरोपी मुबारक हुसैन के कब्जे से 32 पौवा अवैध शराब एवं बिक्री रकम 6,000 रुपये जप्त की गई। थाना छावनी क्षेत्र में आरोपी शुभम तागड़े के कब्जे से 14 बोतल शराब एवं बिक्री रकम 200 रुपये जप्त की गई। उक्त सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

घटनास्थल 

ग्राम पतोरा, थाना उतई, जिला दुर्ग,मुक्तिधाम रोड पतोरा, थाना उतई, जिला दुर्ग,ग्राम घोरारी, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग,उड़िया बस्ती बापूनगर, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग,शीतला मंदिर कॉम्प्लेक्स खंडहर, थाना छावनी, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :

1.पुरेंद्र ठाकुर, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बोरहाडीह, थाना उतई, जिला दुर्ग

2. शिवराम यादव, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम चुनकट्टा, थाना उतई, जिला दुर्ग

3. दिलेश कुमार पारधी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम गनियारी, थाना उतई, जिला दुर्ग

4. नोगेंद्र बंजारे, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम घोरारी, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग

5. मुबारक हुसैन, उम्र 70 वर्ष, निवासी उड़िया बस्ती, बापूनगर, खुर्सीपार, जिला दुर्ग

6. शुभम तागड़े, उम्र 26 वर्ष, निवासी निषाद सेवा समिति के पास, छावनी, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री 

  • कुल 297 पौवा एवं 14 बोतल अवैध शराब
  • शराब बिक्री की रकम 20,780 रुपये
  • एक मोटर सायकल क्रमांक CG-07-KA-5938

सराहनीय भूमिका 

उक्त कार्यवाही में थाना उतई, थाना रानीतराई, थाना खुर्सीपार एवं थाना छावनी के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की गई। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के संबंध में सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE