June 29, 2026

Join With Us


अनियंत्रित होकर पलटी मिक्सर मशीन में फंसे चालक को पुलिस एवं जनसहयोग से सुरक्षित रेस्क्यू कर पहुंचाया गया अस्पताल




अंजोरा | न्यूज़ डेस्क | अंजोरा क्षेत्र अंतर्गत थनोद रोड पर क्रमांक CG 07 CZ 6051 की मिक्सर मशीन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में वाहन चालक केबिन के भीतर गंभीर रूप से फंस गया। सूचना प्राप्त होते ही चौकी अंजोरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।पुलिस टीम ने बिना विलंब किए स्थानीय ग्रामीणों एवं आसपास उपस्थित नागरिकों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। संयुक्त प्रयासों से चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जिससे समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध हो सकी।

घटनास्थल पर उपस्थित आम नागरिकों द्वारा पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्यवाही की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा भी राहत एवं बचाव कार्य में शामिल पुलिस टीम तथा जनसहयोग करने वाले नागरिकों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार तत्परता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE