June 29, 2026

Join With Us


जैन दवाखाने में स्व.गौतमचंद बोथरा के स्मृति में रोग निदान एवं आयुष्मान कार्ड शिविर संपन्न




नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ एवं ओसवाल पंचायती के सदस्य स्व गौतमचंद बोथरा के स्मृति में निशुल्क रोग निदान एवं आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर 265 लोगों ने लाभ लिया, दवाखाने की ओर से फिजियोथैरेपी ,दांतों की जांच, आंखों की जांच, होम्योपैथी एवं निशुल्क बीपी, शुगर टेस्ट किया गया, नेत्र जांच के बाद 11 लोगों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु सहयोग दिया, साथ ही पेन किलर जेल, कोलगेट पेस्ट , ब्रश एवं कैल्शियम एवं मल्टीविटामिन की दवाइयां निशुल्क वितरित की गई, इस अवसर पर स्वप्निल कंगाले ने 28 लोगों का आयुष्मान कार्ड निशुल्क बना कर दिया।

 प्रमुखता से संघ के सभापति प्रेमचंद भरूट, अध्यक्ष दिलीप रांका, महामंत्री भरत बाटविया, राजेंद्र बैद, महावीर कोटेचा, किरण दफ्तरी, अजीत कोटेचा,सुरेश ओस्तवाल, प्रकाश चोरड़िया, नंदलाल बैद ,मोहन चोरडीया, सुभाष मुनोत, रविन्द्र बेताला एवं आर्थिक सहयोगी विनोद बोथरा,रंजीत बोथरा तथा जैन दवाखाना समिति के संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ सुभाष कोटेचा , लोकेश बरडीया, केतन सेठिया, उत्कर्ष साकरिया, मयंक अग्रवाल प्रमुखता से उपस्थित थे।

 शिबीर सफल बनाने में डॉ अजय शाह, डॉ किंजल शाह, नेत्र तज्ञ रविंद्र पाटील, डॉ किरण पौवनिकर ,डॉ बिल्किस शेख, डॉ आरती मेहता, डॉ रचना सारडा, आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु स्वप्निल कंगाले एवं जैन दवाखाना समिति के सदस्य एवं कर्मचारियों ने अथक प्रयास किये।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE