मुंबई | न्यूज़ डेस्क | सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए सबसे शुभ और सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में शिवजी की आराधना करने से सभी तरह मनोकामना पूरी होती हैं। इस बार सावन महीने की शुरूआत 30 जुलाई से हो रही है। सावन का महत्व न सिर्फ धार्मिक है बल्कि ज्योतिषीय नजरिए से भी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष सावन के महीने में दो प्रमुख ग्रह गुरु और शनि अपनी चाल में बदलाव करेंगे जिससे सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन सबसे ज्यादा 3 राशियों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला होगा। 
सावन में गुरु और शनि की चाल
देवगुरु इस समय पुष्य नक्षत्र में हैं और सावन महीने के दौरान पुष्य से अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से धन, भाग्य और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं कर्मफलदाता शनि सावन के शुरू होने से पहले 27 जुलाई को वक्री हो जाएंगे। इस तरह से सावन के महीने में गुरु और शनि की चाल कई राशियों के लिए नए तरह के अवसर लेकर आ सकता है।
मेष राशि
- सावन का महीना मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित रहेगा।
- इस दौरान आर्थिक लाभ के कई मौके मिलेंगे जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
- भाग्य में जबरदस्त बदलाव और आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे।
- नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में पदोउन्नति और ऊंचा मुकाम मिल सकता है।

सिंह राशि
- सावन का महीना सिंह राशि वालों के लिए अच्छा और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।
- करियर-कारोबार में नई तरह की ऊंचाईयों को प्राप्त करने के अवसर मिल सकता है।
- लंबे समय से रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे।
- कार्यक्षेत्र में कोई नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी।
धनु राशि
- धनु राशि वालों के लिए सावन के महीने में गुरु और शनि की चाल में बदलाव अच्छी खबरें लेकर आ सकता है।
- गुरु के नक्षत्र परिवर्तन और शनि की उल्टी चाल से धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा
- आय के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा।
- सावन के महीने में पैतृक संपत्ति के मामलों में आपको लाभ मिल सकता है।