April 12, 2026

Join With Us


रेलवे में बदलाव, ईंधन शुल्क में वृद्धि, स्मार्टफोन लॉन्च और मौसम अपडेट : पढ़े पूरी रिपोर्ट




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | भारतीय रेलवे वित्त वर्ष 2026-27 में सफर को आरामदायक और हाई-टेक बनाने के लिए कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। रिफंड की नई पॉलिसी 15 अप्रैल तक लागू होगी। इसके अलावा यात्रियों को इस साल 12 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की सौगात भी मिलेगी। केंद्र सरकार ने डीजल और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी यानी विंडफाल टैक्स बढ़ा दिया है। डीजल पर निर्यात शुल्क ₹34 प्रति लीटर बढ़ाकर ₹55.5 कर दिया गया है, जो पहले ₹21.5 था। वहीं, ATF यानी जेट फ्यूल पर ड्यूटी ₹29.5 से बढ़ाकर ₹42 प्रति लीटर कर दी गई है। 

1. इस साल रेलवे में 8 बड़े बदलाव होंगे: पहली हाइड्रोजन और 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलेंगी, काउंटर टिकट कहीं से भी कैंसिल होगी | 

भारतीय रेलवे वित्त वर्ष 2026-27 में सफर को आरामदायक और हाई-टेक बनाने के लिए कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। रेल मंत्रालय ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों में बदलाव से लेकर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को ट्रैक पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली है।

रिफंड की नई पॉलिसी 15 अप्रैल तक लागू होगी। इसके अलावा यात्रियों को इस साल 12 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की सौगात भी मिलेगी। रेलवे में इस वित्त वर्ष इसी तरह होने वाले 8 बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं।

2. डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी ₹34 बढ़ी: अब ₹55.5 प्रति लीटर टैक्स लगेगा, जेट फ्यूल का एक्सपोर्ट भी ₹42 महंगा; देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

केंद्र सरकार ने डीजल और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी यानी विंडफाल टैक्स बढ़ा दिया है। डीजल पर निर्यात शुल्क ₹34 प्रति लीटर बढ़ाकर ₹55.5 कर दिया गया है, जो पहले ₹21.5 था।

वहीं, ATF यानी जेट फ्यूल पर ड्यूटी ₹29.5 से बढ़ाकर ₹42 प्रति लीटर कर दी गई है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल) को नोटिफिकेशन जारी कर नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं।

3. सीनियर सिटीजंस स्कीम से हर महीने ₹20,500 तक की कमाई: इसमें सालाना 8.2% ब्याज मिल रहा, समझें इससे इनकम का पूरा गणित

सरकार ने अप्रैल-जून (Q1FY27) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और अपने लिए हर महीने इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम अकाउंट (SCSS) आपके लिए सही रहेगा।

भारतीय टेक ब्रांड Ai+ ने नई स्मार्टफोन सीरीज नोवा 2 लॉन्च कर दी है। इसमें कंपनी ने दो स्मार्टफोन Ai+ नोवा 2 और Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा पेश किए हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपना पहला फ्लिप फोन Ai+ नोवा फ्लिप भी मार्केट में उतारा है।

बजट और मिड-रेंज वाले नए फोन्स में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। अल्ट्रा मॉडल में 50MP सोनी कैमरा और 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। Ai+ नोवा 2 को 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। वहीं, Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा की कीमत 16,999 रुपए से शुरू होती है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE