रायपुर | मीनल केडेकर | राजधानी रायपुर में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था को और सुदृह बनाने की दिशा में गुरुवार को नए पुलिस कमिश्नर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। रायपुर पुलिस कमिश्नर डा. संजीव शुक्ला ने सिविल लाइन स्थित सी 3 परिसर में नए कमिश्नरेट कार्यालय का उद्घाटन किया। अब से पुलिस कमिश्नरेट से जुड़े सभी प्रशासनिक और आधिकारिक कार्य सिविल लाइन सी-3 स्थित नए कार्यालय से संचालित किए जाएंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एडिशनल कमिश्नर आफ पुलिस अमित कामले, डीसीपी नार्थ मयंक गुर्जर, डीसीपी पुलिस कमिश्नर डा. संजीव शुक्ला ने नए कार्यालय का किया उद्घाटन। पुलिस सेंट्रल उमेश गुप्ता, डीसीपी बेस्ट संदीप पटेल, डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला और डीसीपी ट्रैफिक विकास कुमार सहित अन्य राजप अधिकारी और कमिश्नरेट कार्या के कर्मचारी उपस्थित रहे।